26 मई, नई दिल्ली। आईपीएल सीजन 9 में करिश्माई प्रदर्शन करने वाले आरसीबी के कप्तान विराट कोहली इस साल एक खास रिकॉर्ड अपने नाम करने वाले हैं। अब तक खेले गए मुकाबलों में 919 रन ठोक चुके कोहली का इस आईपीएल में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनना लगभग तय है।

Advertisement

अगर ऐसा होता है तो वह आईपीएल के इतिहास के ऐसे दूसरे भारतीय खिलाड़ी होंगे जो यह कीर्तिमान अपने नाम करेंगे। इससे पहले हुए आईपीएल के आठ सीजन में केवल मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं वह भी 2010 में। उससे पहले औऱ उसके बाद अब तक कोई भी भारतीय बल्लेबाज आईपीएल में प्लेयर ऑफ द सीरीज का खिताब नही जीत पाया है।  तेंदुलकर ने आईपीएल 2010 में मुंबई इंडियंस की तरफ से खेलते हुए 16 मैचों में 132.61 की स्ट्राइक रेट से 618 रन बनाए थे। 

Advertisement

कोहली ने इस साल 15 मैचों में 83.54 की औसत से तथा 151.90 के स्ट्राइक रेट से 919 रन बनाए है। शानदार फॉर्म से गुजर रहे कोहली ने इससे पहले इस आईपीएल में सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड ध्वस्त किया है। कोहली कप्तान के रूप में दो सीजन से ज्यादा 500 प्लस स्कोर बनाने के सचिन तेंडुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ चुके हैं। 

अब तक हुए आईपीएल में प्लेयर ऑफ द सीरीज बनने वाले खिलाड़ी

आईपीएल 2008: शेन वॉटसन

आईपीएल 2009: एडम गिलक्रिस्ट

Advertisement

आईपीएल 2010: सचिन तेंदुलकर

आईपीएल 2011: क्रिस गेल

आईपीएल 2012: सुनील नरेन

Advertisement

आईपीएल 2013: शेन वॉटसन

आईपीएल 2014: ग्लैन मैक्सैवल

आईपीएल 2015: आंद्रे रसेल

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार