19 जुलाई, कोलंबो (CRICKETNMORE)। विरेंद्र सहवाग अपने मजाकिय अंदाज के लिए जाने जाते हैं क्योंकि सोशल नेटवर्क साइट पर विरेंद्र सहवाग अपने ट्वीट के जरीए क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीतते रहते हैं। एक बाक फिर सहवाग ने अपने ट्वीट से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। इस बार उन्होंने क्रिकेट के कमेंटेटर हर्षा भोगले से मजे लेते हुए ट्वीट किया है। ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्मिथ ने किया ये अजीबों - गरीब कारनामा

Advertisement

आज भारत के सबसे मशहूर कमेंटेटर हर्षा भोगले का जन्मदिवस है। इस मौके पर सहवाग ने भोगले के लिए एक ट्वीट किया जो बेहद ही मजाकिया है। अपने ट्वीट में सहवाग ने लिखा” हैप्पी 55th  जन्मदिवस भोगले जी, हमेशा फिट रहे। क्या बचपन के दोस्त पचपन तक साथ देते हैं?”

Advertisement

इसके जबाव में तुरंत हर्षा ने लिखा “शुक्रिया वीरु. शुक्र है उम्र एक – एक रन से बढ़ती है। आपके बैंटिंग की तरह होती तो कहां पहुंच गई होती।“

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले सहवाग ने पूर्व ऑस्ट्रेलिया दिग्गज तेज गेंदबाज डेनिस लिली के जन्मदिन पर भी एक मैसेज किया था जो सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर रहा था।  यहां देखिए वो ट्वीट ►

यहां देखिए वो ट्वीट जिसमें सहवाग हर्षा से मजे ले रहे हैं..

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार