नई दिल्ली, 20 अक्टूबर (हि.स.) । भारतीय टीम से बाहर चल रहे विस्फोटक बल्लेबाज विरेंद्र सहवाग का आज जन्मदिन है, उनके प्रशंसकों ने उन्हें उनके जन्मदिन पर एक अलग तरह का तोहफा दिया है। टीम से लंबे समय से बाहर रहने के बावजूद सहवाग इंटरनेट पर सर्वाधिक सर्च किए जाने वाले खिलाड़ी हैं।

Advertisement

खबरों के अनुसार, कुछ दिन पहले गूगल ने एक लिस्ट जारी की जिसमें पिछले एक महीने में गूगल पर भारतीय टीम से बाहर खिलाड़ियों में सहवाग को सबसे ज्यादा सर्च किया गया है।

Advertisement

सहवाग के प्रशसंक चाहते हैं कि वो 2015 में विश्व कप खेलें। उसके पीछे की वजह हम इस तरह की उनकी बल्लेबाजी को मान सकते हैं। क्योंकि सहवाग हमेशा से ही पहली गेंद से ही विरोधियों पर बरस पड़ते हैं।

सहवाग हमेशा से अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते रहे हैं। टीम इंडिया में सहवाग के चयन के बाद से ही सहवाग ने हमेशा इसी अंदाज़ में बल्लेबाजी की। जिस वज़ह से उनके खेल आलोचक भी उनके प्रशसंक बन गए। टीम इंडिया से बाहर होने से पहले सहवाग अपनी फॉर्म से थोड़ भटक गए थे। लेकिन पिछली आईपीएल सीज़न और हाल ही में चैंपियंस लीग में सहवाग ने फिर से खुद साबित किया।

हिन्दुस्थान समाचार/सुनील/अनूप

 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार