मुंबई, 22 फरवरी | वेस्टइंडीज के दिग्गज बल्लेबाज विवियन रिचर्डस ने सबसे तेज टेस्ट शतक लगाने वाले न्यूजीलैंड के तूफानी बल्लेबाज ब्रैंडन मैकुलम की तारीफ की है। अपने करियर का आखिरी टेस्ट मैच खेल रहे मैकुलम ने महज 54 गेंदों पर टेस्ट क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज शतक लगाया।
Advertisement
इससे पहले यह कीर्तिमान रिचर्डस के नाम था, जिन्होंने 56 गेंदों में सबसे तेज शतक लगाया था।
Advertisement
मैकुलम ने शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच के दौरान यह कारनामा किया। इससे पहले रिचर्डस ने 1986 में सेंट जोंस में इंग्लैंड के खिलाफ 56 गेदों पर सबसे तेज शतक जड़ा था।
रिचर्डस ने शनिवार को ट्विटर पर एक वीडियो में कहा, "मैं ब्रैंडन को बधाई देना चाहता हूं। मैं कई साल से आपका सबसे बड़ा प्रशंसक हूं। आपकी उपलब्धियों के लिए बधाई।"
एजेंसी
Advertisement