विशाखापट्टनम, 2 अक्टूबर | टेस्ट में पहली बार सलामी बल्लेबाजी कर शतक जमाने वाले भारत के रोहित शर्मा का कहना है कि उनको पैड पहन कर सीधे बल्लेबाजी करने जाने वाला खेल सूट करता है। रोहित ने दक्षिण अफ्रीका के साथ यहां एसीए-वीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन बुधवार को नाबाद 115 रन बनाए हैं। वह पहली बार टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी कर रहे हैं और पहले ही मौके पर उन्होंने शतक ठोका।

Advertisement

यह रोहित का बतौर सलामी बल्लेबाज पहला और कुल चौथा टेस्ट शतक है। मैच के बाद रोहित ने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि वह पैड पहन सीधा विकेट पर बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं।

Advertisement

रोहित ने कहा, "मेरे गेम को यह सूट करता है कि मैं पैड पहन कर जाकर सीधे बल्लेबाजी करूं। मैं पहले जब पांच या छह नंबर पर बल्लेबाजी करता था तो मैं यह नहीं कह सकता कि वह मुझे सूट नहीं किया, लेकिन सलामी बल्लेबाजी के समय आपका दिमाग एकदम तरोताजा रहता है। आपको पता है कि आपको नई गेंद खेलनी है। गेम प्लान थोड़ा आसान रहता है। छह नंबर पर आप जाते तो गेंद रिवर्स स्विंग होता है, फील्ड प्लेसमेंट अलग होती है। आपको रन सामने बनाने पड़ते हैं। मुझे लगता है कि मेरे खेल के लिए सीधा पैड पहन खेलने जाना सूट करता है।"

पहले दिन हालांकि बारिश ने खेल पूरा नहीं होने दिया और आखिरी सत्र के खेल हुए बगैर दिन के खेल की समाप्ति की घोषणा कर दी गई। भारत ने चायकाल तक 59.1 ओवरों में बिना कोई विकेट खोए 202 रन बना लिए थे। तभी बारिश आ गई और चायकाल की घोषणा कर दी गई। इसके बाद भी बारिश जारी रही और खेलने लायक स्थिति न बनता देख अंपायरों ने एक सत्र पहले ही दिन का खेल खत्म करने की घोषणा कर दी।

रोहित ने अपने सलामी जोड़ीदार मयंक अग्रवाल के साथ भारत को मजबूत शुरुआत दिलाई। मयंक 183 गेंदों पर 11 चौके और दो छक्कों की मदद से 84 रन बनाकर खेल रहे हैं।

पहले दिन की बल्लेबाजी पर रोहित ने कहा, "हमने दोनों स्पिनरों को देखा और महसूस किया कि गेंद ज्यादा टर्न नहीं कर रही है और न ही विकेट में ज्याद उछाल है तो हमने अपने कदमों का इस्तेमाल किया। हम गेंद के पास जाकर उसे मारना चाहते थे। मैंने फिर अपना खेल खेला। आपने आज जो देखा वह मेरा खेल है। मैं ऐसे ही खेलता हूं। मैं अपने खेल पर टिका रहा। मैं और मयंक ओवरों के बीच में यही बात कर रहे थे कि हम किस तरह गैप निकालें और स्ट्राइक रोटेट करें, क्योंकि इस तरह की धीमी पिच पर स्ट्राइक रोटेट करना जरूरी है, ताकि गेंदबाज अपनी लय हासिल न कर पाए।"

Advertisement

रोहित ने अभी तक 174 गेंदों का सामना किया है और 12 चौकों सहित पांच छक्के लगाए हैं

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार