लाहौर, 18 जून (CRICKETNMORE)| पाकिस्तान के दिग्गज गेंदबाज वकार यूनिस का मानना है कि इंग्लैंड के वातावरण में मिला अनुभव 2019 वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा। अगले साल इंग्लैंड में वर्ल्ड कप टूर्नामेंट का आगाज 30 मई से होगा। 

Advertisement

एक साल पहले ही पाकिस्तान की टीम ने अपनी चिर प्रतिद्वंद्वी भारत को 180 रनों से हराकर इंग्लैंड में ही आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया था। 

Advertisement

इस साल की शुरुआत में पाकिस्तान ने लॉर्ड्स में खेले गए टेस्ट मैच में इंग्लैंड को हराया था। 

तीन वर्ल्ड कप टूर्नामेंटों में पाकिस्तान का प्रतिनिधित्व कर चुके वकार ने कहा कि सरफराज अहमद की टीम इंग्लैंड की परिस्थितियों से भलिभांति परिचित है। 

आईसीसी की वेबसाइट पर जारी एक बयान में वकार ने कहा, "पाकिस्तान की टीम ने पिछले साल चैम्पियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। इसलिए, वे जानते हैं कि इंग्लैंड में उन्हें कैसा प्रदर्शन करना है। उन्होंने लॉर्ड्स में पहला टेस्ट मैच भी जीता था।"

Advertisement

वकार का हालांकि, यह मानना है कि पाकिस्तान के अधिकतर लोग इंग्लैंड में रहते हैं और ऐसे में अगले साल वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में पाकिस्तान की टीम पर दबाव हो सकता है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार