ऑकलैंड, 8 फरवरी | न्यूजीलैंड ने शनिवार को भारत के खिलाफ खेले गए दूसरे मैच में काइल जैमीसन को पदार्पण का मौका दिया। इस गेंदबाज ने अहम समय पर बल्ले से बेहतरीन योगदान देते हुए रॉस टेलर का साथ दिया और टीम को सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया और फिर गेंद से भी अहम समय पर विकेट निकालते हुए टीम को जीत दिलाई।

Advertisement

बल्ले से जैमीसन ने नाबाद 25 रनों का योगदान दिया जबकि गेंदबाजी में उन्होंने 10 ओवरों में 41 रन देकर दो विकेट लिए। इसमें नवदीप सैनी का विकेट भी शामिल है वो भी तब जब सैनी, रवींद्र जडेजा के साथ मिलकर भारत को जीत के करीब ले जा रहे थे।

Advertisement

मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार मिलने के बाद जैमीसन ने कहा, "मैं इस पल काफी खुश हूं। मैं इस पल में बह रहा हूं। यह बहुत आसान था। हम सिर्फ 50 ओवरों तक खेलने की कोशिश कर रहे थे। मेरी कोशिश टेलर के साथ विकेट पर खड़े रहने की थी।"

अपनी गेंदबाजी को लेकर जैमीसन ने कहा, "पहला विकेट लेकर जो आराम मिला वो बेहतरीन था। मैंने ज्यादा रन भी नहीं दिए। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काफी दबाव वाला है लेकिन इसमें मजा आता है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार