8 दिसंबर। भारत के लिए 31 टेस्ट और दो वनडे मैच खेल चुके दिग्गज बल्लेबाज वसीम जाफर के लिए सोमवार से शुरू हो रहा रणजी ट्रॉफी का 2019-20 सीजन कई मायनों में खास होगा। अगले साल 16 फरवरी को 42 साल के होने जा रहे जाफर ने बीते सीजन में विदर्भ के लिए खेलते हुए 1037 रन बनाए थे। उनके शानदार खेल की बदौलत विदर्भ ने लगातार दूसरी बार रणजी खिताब जीता था।

Advertisement

अब जाफर फिर से देश की इस सबसे प्रतिष्ठित घरेलू टूर्नामेंट में अपने बल्ले का जौहर दिखाने के लिए तैयार हैं। जाफर इस नए सीजन को अपने लिए यादगार बनाना चाहेंगे लेकिन इसके लिए उन्हें बल्ले से लगातार अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

Advertisement

इस सीजन का पहला मैच जाफर के करियर का 150वां रणजी मैच होगा। वह इसके साथ इस टूर्नामेंट में सबसे अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे।

यही नहीं, जाफर को प्रथम श्रेणी करियर में 20 हजार रनों का आंकड़ा पार करने के लिए 854 रनों की जरूरत है। अभी उनके नाम 19147 रन हैं।

यही नहीं, तीन कैच लपकने के साथ ही जाफर इस टूर्नामेंट के इतिहास में 200 कैच लपकने वाले पहले खिलाड़ी बन जाएंगे।

जाफर ने भारत के लिए 31 टेस्ट मैचों की 58 पारियों में एक बार नाबाद रहते हुए पांच शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1944 रन बनाए हैं। 212 उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग रहा था। टेस्ट मैचों में जाफर ने 27 कैच भी लपके थे।

Advertisement

यही नहीं, टेस्ट में जाफर के नाम दो विकेट भी दर्ज हैं। जहां तक वनडे मैचों की बात है तो जाफर ने दो मैचों में 10 रन बनाए। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में जाफर के नाम 57 शतक हैं। 314 उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत योग रहा है

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार