भारतीय टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत के लिए साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टी20 सीरीज बिल्कुल भी यादगार नहीं रही। कप्तान के तौर पर ऋषभ पंत ने सीरीज के चार मुकाबलों में 29, 05, 06, और 17 का स्कोर बनाया। ऐसे में अब भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर वसीम जाफर का मानना है कि ऋषभ पंत टी20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से अपनी जगह खो सकते हैं।

Advertisement

दिग्गज बल्लेबाज़ ने एक जाने माने यूट्यूब चैनल पर बातचीत करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि ऋषभ पंत के लिए भारतीय टीम की फुल स्टेंथ टीम में जगह बना पाना काफी मुश्किल होगा। हम एक्सपेक्ट कर रहे हैं कि रोहित शर्मा और ईशान किशन सलामी बल्लेबाज़ी करेंगे। विराट कोहली नंबर 3 पर आएंगे और सूर्यकुमार यादव चौथे नंबर पर होंगे।'

Advertisement

वसीम जाफर के अनुसार भारतीय बल्लेबाज़ी लाइनअप में नंबर पांच का पायदान हार्दिक पांड्या का होगा और छठे नंबर पर शानदार फॉर्म में नज़र आ रहे दिनेश कार्तिक बल्लेबाज़ी करेंगे। कार्तिक के बाद रविंद्र जडेजा बैटिंग से जलवे बिखेरेंगे। ऐसे में ऋषभ पंत के लिए अपनी जगह टीम में बना पाना काफी मुश्किल होगा। हालांकि वह स्क्वाड में जरूर शामिल होंगे।

गौरतलब है कि साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्रिकेट एक्सपर्ट्स और फैंस को काफी उम्मीद थी कि पंत बल्ले के साथ कुछ अच्छी पारियां खेलकर जरूर दिखाएंगे लेकिन ऐसा हुआ नहीं। ऋषभ पंत पूरी सीरीज में एक के बाद एक गलत और खराब शॉट खेलकर आउट हुए। हालांकि इसके बावजूद टीम के हेड कोच राहुल द्रविड ने पंत का बचाव किया है। राहुल द्रविड का कहना है कि ऋषभ पंत टीम के लिए काफी महत्वपूर्ण खिलाड़ी है और किसी भी बल्लेबाज़ को 3-4 मैच के बाद जज नहीं किया जाना चाहिए।   

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार