Virat Kohli And Rohit Sharma: क्रिकेट के मैदान पर अक्सर ही कुछ जोशिले फैंस अपने सितारों को करीब से देखने की कोशिश में ग्राउंड के अंदर दौड़े चले जाते हैं। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मैच के दौरान भी ऐसी ही घटना देखने को मिली, जब एक फैन स्टार बल्लेबाज़ विराट कोहली और रोहित शर्मा से मिलने के लिए सिक्योरिटी को चकमा देता हुआ ग्राउंड के अंदर तक चला आया, हालांकि वह अपने इरादे में कामियाब नहीं हो सका। 

Advertisement

ये घटना आरसीबी की पारी के 13वें ओवर की है। विराट कोहली बल्लेबाज़ी कर रहे थे और रोहित शर्मा मैदान पर मुंबई इंडियंस की कप्तानी। तभी एक फैन मैदान पर आ गया, जिसने सभी का ध्यान खींच लिया। गौरतलब है कि वह किसी भी खिलाड़ी तक नहीं पहुंच सका और सिक्योरिटी ने उसे बीच में दबोच लिया। बता दें कि इसके बाद कोविड नियमों के कारण विराट और रोहित सिक्योरिटी को उस फैन को छोड़ने के लिए तो नहीं कह सके लेकिन इन दोनों ही दिग्गजों ने अपने रिएक्शन से सभी का दिल जीत लिया।

दरअसल इस घटना के बाद रोहित शर्मा उस फैन को देखकर बाहें फैलाते नज़र आए। वहीं विराट ने भी उसके लिए दोनों हाथों को टकराते हुए रिएक्शन दिया। अब इसी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस सोशल मीडिया पर इन दिग्गजों की तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि इस मैच को आरसीबी की टीम ने बेहद ही आसानी से 7 विकेट से जीत लिया है। वहीं मुंबई इंडियंस के लिए ये सीज़न की लगातार चौथी हार है। पांच बार की चैंपियन टीम इस साल बेरंग नज़र आई है और अब तक अपनी जीत का खाता खोलने में नाकाम साबित हुई है। इस मैच के दौरान भी मुंबई इंडियंस की बैटिंग लाइनअप में कोलेप्स देखने को मिला था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार