Akash Deep Bowled Glenn Phillips Video: भारतीय तेज गेंदबाज़ आकाश दीप (Akash Deep) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में शानदार गेंदबाज़ी की और न्यूजीलैंड की पहली पारी में 53 रन देकर 3 विकेट (23 ओवर में) चटकाए। इसी बीच आकाश ने न्यूजीलैंड के शतकवीर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) को भी आउट किया। उन्होंने एक करिश्माई गेंद से फिलिप्स को बोल्ड करके पवेलियन भेजा।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना न्यूजीलैंड की पहली पारी के 94वें ओवर में घटी। ग्लेन फिलिप्स अपना शतक पूरा कर चुके थे और अभी भी काफी संभलकर समझदारी से खेल रहे थे। ऐसे में आकाश दीप ने उन्हें चकमा देने के लिए अपने तरशक से एक जादुई गेंद निकाली। आकाश ने ये ऑफ स्टंप के बाहर गुड लेंथ पर डिलीवर की थी जो कि पिच से टकराकर थोड़ा अंदर गई।

ग्लेन फिलिप्स को लगा कि गेंद एंगल के साथ ज्यादा अंदर आएगी ऐसे में उन्होंने बैट का फेस दिखाकर डिफेंस किया। हालांकि उनका अनुमान गलत रहा। गेंद इतना अंदर नहीं आई। वो उनके बैट के बेहद करीब से निकली और सीधा ऑफ स्टंप से टकराई। तो ऐसे आकाश दीप ने एक बवाल गेंद से शतकवीर ग्लेन फिलिप्स को आउट किया। आप नीचे फिलिप्स के विकेट का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: न्यूजीलैंड को वेलिंगटन टेस्ट में पहली बल्लेबाज़ी मिली और उन्होंने कुल 368 रन बनाए। कीवी टीम के लिए हेनरी निकोल्स (335 गेंदों पर नाबाद 175 रन) और ग्लेन फिलिप्स (216 गेंदों पर 118 रन) ने शतक लगाया। इसके जवाब में खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने भी 22 ओवर खेले हैं। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 85 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर यशस्वी जायसवाल (65 गेंदों पर 46 रन) और केएल राहुल मौजूद (70 गेंदों पर 36 रन) हैं।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार