Arshdeep Singh Unbelievable Run out Bevon Jacobs Video: न्यूजीलैंड के युवा बल्लेबाज़ बेवोन जैकब्स (Bevon Jacobs) ने क्राइस्टचर्च टी20 (NZ vs IND 1st T20) में भारतीय गेंदबाज़ों की जमकर कुटाई की और 16 गेंदों पर 3 छक्के लगाकर 31 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि बेवोन अर्धशतक तो  जरूर बनाएंगे, लेकिन तभी अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) ने करिश्मे को अंज़ाम दिया और अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाकर कीवी खिलाड़ी को पवेलियन भेजा।

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 18वें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह गेंदबाज़ी कर रहे थे, जिन्होंने अपना तीसरा गेंद एक दम सटीक यॉर्कर डिलीवर किया। यहां ग्लेन फिलिप्स गेंद को रोकने में कामियाब रहे और तभी नॉन स्ट्राइकर पर खड़े बेवोन जैकब्स ने एक रन चुराने के लिए उन्हें कॉल कर दिया।

इसी मौके पर अर्शदीप ने दुनिया को अपनी फुटबॉल स्किल्स दिखाई। वो भागते हुए पहले विकेटकीपर एंड की तरफ गए और फिर उन्होंने बॉल पर लात मारकर स्टंप्स के ऊपर रखे बेल्स उड़ा दिए। तो ऐसे बेवोन जैकब्स की आतिशी पारी पर ब्रेक लगा। वो 16 गेंदों पर 31 रन बनाकर रन आउट हुए। आप नीचे इस घटना का वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: न्यूजीलैंड ने क्राइस्टचर्च टी20 में भारत के सामने 226 रनों का पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा है। उनके लिए ग्लेन फिलिप्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली। फिलिप्स ने 40 गेंदों पर 8 चौके 3 छक्के लगाकर नाबाद 82 रन बनाए। उनकी पारी के दम पर कीवी टीम 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 225 रन स्कोर बोर्ड पर टांग पाई।

बताते चलें कि खबर लिखे जाने तक भारतीय टीम ने भी अपनी पारी के 3 ओवर खेल लिए हैं। उन्होंने बिना कोई विकेट खोए 42 रन जोड़ लिए हैं। मैदान पर संजू सैमसन (15 गेंदों पर 28 रन) और अभिषेक शर्मा (03 गेंदों पर 07 रन) की जोड़ी मौजूद है।

देखें दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, नितीश कुमार रेड्डी, नमन धीर, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, मयंक यादव।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): फिन एलन, टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, मैट हेनरी, लॉकी फर्ग्यूसन।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार