पाकिस्तान और बांग्लादेश (PAK vs BAN 1st Test) के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला रावलपिंडी में खेला जा रहा है जहां एक बार फिर मेजबान टीम पाकिस्तान को अपनी खराब फील्डिंग के कारण काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। बांग्लादेश की पहली इनिंग के दौरान पाकिस्तान ने एक नहीं, दो नहीं, बल्कि तीन-तीन कैच टपकाए जिसमें से एक तो टीम के सबसे अनुभवी खिलाड़ी बाबर आज़म (Babar Azam) के हाथों से छूटा।

Advertisement

बाबर आज़म ने हाथों में आया कैच टपकाया वो भी बांग्लादेश टीम के सबसे खतरनाक बल्लेबाज़ मुशफिकुर रहीम का। ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 142वें ओवर में घटी। पाकिस्तान के लिए आगा सलमान बॉलिंग कर रहे थे और उन्होंने तीसरी बॉल पर मुशफिकुर को फंसा लिया था। ये बॉल बांग्लादेशी बैटर के बैट से लगकर सीधा विकेट के पीछे लेग स्लिप की तरफ गई।

Advertisement

यहां बाबर आज़म तैनात थे और उनके पास एक आसान कैच पकड़कर मुशफिकुर को वापस पवेलियन भेजने का मौका था, लेकिन वो ऐसा नहीं कर पाए। बाबर आज़म ने हाथों में आया बेहद आसान कैच टपका दिया जिसके बाद पाकिस्तानी गेंदबाज़ का मुंह लटक गया। आपको बता दें कि अगर बाबर ये कैच पकड़ लेते तो मुशफिकुर 150 रन के निजी स्कोर पर आउट हो जाते, लेकिन ऐसा नहीं हुआ औऱ उन्होंने 191 रन जड़ दिये। गौरतलब है कि पाकिस्तान के कैप्टन शान मसूद भी बाबर की खराब फील्डिंग के कारण काफी गुस्से में दिखे। वो टीम के हेड कोच से ड्रेसिंग रूम में इस पर गुस्से में बात करते दिखे। 

ये भी जान लीजिए कि पाकिस्तान की टीम ने मुशफिकुर के अलावा मेहदी हसन मिराज औऱ मोमिनुल हक को भी एक-एक जीवनदान दिया था। बात करें अगर बाबर आज़म की बैटिंग की तो वो पहली इनिंग में 2 बॉल पर जीरो पर आउट हुए, वहीं दूसरी इनिंग में भी वो 50 बॉल खेलकर सिर्फ 22 रन ही जोड़ पाए। खबर लिखे जाने तक पाकिस्तान की दूसरी इनिंग का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 103 रन हो गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार