पाकिस्तान की टीम ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है जहां उन्हें 14 दिसंबर से तीन मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है। इससे पहले पाकिस्तान और प्राइम मिनिस्टर XI के बीच एक चार दिवसीय प्रैक्टिस मैच खेला जा रहा है जिसमें पाकिस्तान को पहले बैटिंग करने का मौका मिला है। बाबर आज़म कप्तानी छोड़ने के बाद बतौर बल्लेबाज़ अपना पहला मैच खेल रहे हैं जिसमें उन्होंने एक ऐसी हरकत की जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, इस मैच के दौरान जब बाबर आज़म और कप्तान शान मसूद की जोड़ी मैदान पर थी तब ये घटना घटी। शान से एक सीधा शॉट खेला था जो कि बाबर आज़म के बगल से गया। लेकिन यहां अचानक बाबर नीचे बैठकर बॉल को रोकने की कोशिश करते नजर आए। हालांकि उन्होंने ऐसा नहीं किया और ये बॉल साइड से निकलते हुए आगे चली गई। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

गौरतलब है कि फैंस भी जमकर अब मज़े ले रहे हैं। कोई बाबर के रिएक्शन को ब्रेन फेड मूमेंट बता रहा है। वहीं कोई इसे एक क्यूट वीडियो कह रहा है। कई फैंस ऐसे हैं जो कंफ्यूज हैं कि आखिर यहां बाबर करना क्या चाहते थे। जो भी हो फिलहाल फैंस को ये वीडियो काफी पसंद आ रहा है।

Also Read: Live Score

ये भी जान लीजिए कि बाबर आज़म प्रैक्टिस मैच में 88 गेंदों पर 40 रन करके आउट हो चुके हैं। वहीं कप्तान शान मसूद नाबाद 155 रन ठोक चुके हैं। मैदान पर शान और फहीम अकरफ की जोड़ी बल्लेबाजी कर रही है। वहीं पाकिस्तान का स्कोर 5 विकेट के नुकसान पर 323 रन हो चुका है। गौरतलब है कि इमाम उल हक एक बार फिर रन बनाने में नाकाम रहे हैं और 24 गेंदों पर 9 रन बनाकर आउट हुए हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार