भारतीय कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद अब अपनी फैमिली के साथ कुछ क्वालिटी टाइम बिता रहे हैं। इसी बीच हिटमैन का एक ऐसा वीडियो सामने आया है जिसमें वो अपने ही एक फैन का दिल तोड़ते नज़र आए। दरअसल, यहां फैन ने रोहित शर्मा को उनके टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद इस फॉर्मेट में उन्हें याद करने की बात कही थी, जिसका जवाब देते हुए रोहित ने मज़ेदार जवाब दिया।

Advertisement

रोहित शर्मा के वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स उनका वीडियो रिकॉर्ड करते हुए कहता है कि 'दादा आपको टी20 में काफी मिस कर रहे हैं।' यहां रोहित तुरंत फैन को रिप्लाई करते हैं। हिटमैन कहते हैं, 'बस हो गया है यार।'

Advertisement

भारतीय कप्तान के शब्दों से साफ है कि वो टी20 इंटरनेशनल से संन्यास के बाद अब इस फॉर्मेट में वापसी की तरफ बिल्कुल भी नहीं देख रहे हैं। ये इंडियन फैंस के लिए थोड़ा दिल तोड़ने वाला है, क्योंकि रोहित शर्मा जैसा ओपनर बैटर टी20 फॉर्मेट में भारतीय टीम को दूसरा कोई नहीं मिला।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ टीम इंडिया के चाहने वाले ये चाहते हैं कि रोहित टी20 इंटरनेशनल से अपना रिटायरमेंट वापस ले लें, वहीं दूसरी तरफ हिटमैन ये साफ कर चुके हैं कि उन्होंने टी20 इंटरनेशनल में भारत के लिए अपना आखिरी मैच खेल लिया है और अब वो इस फॉर्मेट में टीम इंडिया के लिए वापसी नहीं करेंगे।

आपको बता दें कि भले ही रोहित ने देश के लिए सबसे छोटा फॉर्मेट खेलना छोड़ दिया है, लेकिन वो अभी भी टेस्ट और वनडे फॉर्मेट में देश के लिए कप्तानी कर रहे हैं। बात करें अगर टीम इंडिया की तो अब भारत और बांग्लादेश के बीच टी20 सीरीज का आगाज होने वाला है जिसका पहला मुकाबला ग्वालियर में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। टी20 फॉर्मेट में सूर्यकुमार यादव भारत की कप्तानी करते नज़र आएंगे।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार