Ben Sears Bowled Glenn Maxwell Video: पाकिस्तान सुपर लीग 2026 (PSL 2026) का 24वां मुकाबला बीते गुरुवार, 16 अप्रैल को नेशनल क्रिकेट स्टेडियम, कराची में खेला गया था जहां हैदराबाद किंग्समेन (Hyderabad Kingsmen) ने महज़ 16.3 ओवर में 122 रनों का लक्ष्य हासिल करके रावलपिंडी (Rawalpindiz) को 5 विकेट से मात दी। गौरतलब है कि भले ही ये मुकाबला हैदराबाद की टीम ने जीतकर अपने नाम किया, लेकिन इसी बीच उनके अनुभवी ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी बैटिंग से एक बार फिर बुरी तरह फ्लॉप हुए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना हैदराबाद किंग्समेन की इनिंग के 10वें ओवर में घटी। रावलपिंडी के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ बेन सियर्स करने आए थे जिन्होंने अपनी दूसरी गेंद ऑफ स्टंप को टारगेट करके डिलीवर की। खास बात ये है कि उन्होंने ये बॉल 140.7 kmph की रफ्तार से फेंकी थी जो कि ग्लेन मैक्सवेल को दिखी ही नहीं और वो क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि बेन सियर्स की गेंद ग्लेन मैक्सेवल को पूरी तरह चकमा देती है और सीधा ऑफ और मिडिल स्टंप्स से टकराती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

बताते चलें कि इस मुकाबले में ग्लेन मेक्सेवल गोल्डन डक पर आउट हुए और उन्होंने एक ओवर गेंदबाज़ी करके 6 रन देकर एक विकेट चटकाया। वो साल 2026 के PSL टूर्नामेंट में अब तक तीन मैचों में सिर्फ 23 रन जोड़े पाए हैं और उन्होंने 2 विकेट चटकाए हैं। ऐसे में ये कहना बिल्कुल भी गलत नहीं होगा कि ग्लेन मैक्सवेल अपने करियर की सबसे खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं।

बात करें अगर बेन सियर्स की तो उन्होंने कराची के मैदान पर रावलपिंडी के लिए पूरे चार ओवर गेंदबाज़ी की और 28 रन देकर 1 विकेट झटका। वो टूर्नामेंट में अब तक 2 मैचों में 4 विकेट झटक चुके हैं।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि हैदराबाद किंग्समेन की टीम रावलपिंडी पर मिली जीत के साथ अब PSL 2026 की पॉइंट्स टेबल पर चौथे पायदान पर पहुंच गई है। उन्होंने टूर्नामेंट में अब तक अपने 7 में से 3 मैच जीते हैं। बात करें अगर रावलपिंडी टीम की तो वो अपने शुरुआती छह के छह मुकाबले हार चुके हैं और पॉइंट्स टेबल पर आखिरी यानी आठवें पायदान पर है। पेशावर जाल्मी की टीम (7 मैचों में 6 जीत) पॉइंट्स टेबल पर सबसे ऊपर है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार