Blair Tickner Catch And Celebration Video: न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर (Blair Tickner) ने बीते शुक्रवार, 17 अप्रैल को बांग्लादेश के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले (BAN vs NZ 1st ODI) में बेहद ही शानदार गेंदबाज़ी की और अपने कोटे के 10 ओवर में 40 रन देकर 4 विकेट चटकाए। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने अपनी ही गेंद पर रिशद हुसैन (Rishad Hossain) का एक हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसके बाद वो 'नागिन सेलिब्रेशन' करके जश्न मनाते कैमरे में कैद हुए।

Advertisement

जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना बांग्लादेश की इनिंग के 46वें ओवर में घटी। यहां ब्लेयर टिकनर अपने कोटे का नवां ओवर डालने आए थे जिसकी पांचवीं गेंद पर उन्होंने एक स्लोअर गेंद डालकर रिशद हुसैन को फंसाया। यहां बांग्लादेशी बल्लेबाज़ ने बड़ी गलती की और सीधा गेंदबाज़ की तरफ ही शॉट खेल दिया। 

Advertisement

इसके बाद होना क्या था, ब्लेयर टिकनर ने जैसे ही अपनी तरफ बॉल आती देखी, उन्होंने गज़ब की फुर्ती दिखाई और हवा में छलांग लगाकर हैरतअंगेज कैच पकड़ा। खास बात तो ये है वो यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने 'नागिन सेलिब्रेशन' करके रिशद के विकेट का जश्न मनाया।

अक्सर ही बांग्लादेश के खिलाड़ी 'नागिन डांस सेलिब्रेशन' करके विपक्षी खिलाड़ियों से मज़े लेते हैं, लेकिन इस बार न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज़ ब्लेयर टिकनर ने ऐसा सेलिब्रेशन करके बांग्लादेशी खिलाड़ियों के ही मज़े ले लिए हैं। आप नीचे ब्लेयर टिकनर के सेलिब्रेशन का पूरा वीडियो देख सकते हो।

ऐसा रहा मैच का हाल: वनडे सीरीज का पहला मुकाबला ढाका के मैदान पर खेला गया था जहां न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग चुनी और अपनी इनिंग के 50 ओवर में 8 विकेट खोकर 247 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे। उनके लिए हेनरी निकोल्स (83 गेंदों पर 68 रन) और डीन डीन फॉक्सक्रॉफ्ट (58 गेंदों पर 59 रन) ने अर्धशतकीय पारी खेली थी।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में बांग्लादेश के लिए भी दो खिलाड़ी सैम हसन (76 गेंदों पर 57 रन) और तौहीद हिरदॉय (60 गेंदों पर 55 रन) ने अर्धशतक जड़े। हालांकि इसके बावजूद उनकी पूरी टीम 48.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 221 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इस तरह न्यूजीलैंड ने ये मुकाबला 26 रनों से जीतकर अपने नाम किया। इसी के साथ कीवी टीम ने बांग्लादेश पर तीन मैचों की वनडे सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार