Brian Bennett Video: जिम्बाब्वे क्रिकेट टीम (Zimbabwe Cricket Team) के 22 साल के बल्लेबाज़ ब्रायन बेनेट (Brian Bennett) ने बीते गुरुवार, 26 फरवरी को आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 (ICC T20 World Cup 2026) के सुपर-8 राउंड के आठवें मुकाबले में भारत (IND vs ZIM) के खिलाफ 59 गेंदों पर 8 चौके और 6 छक्के की मदद से नाबाद 97 रनों की पारी खेली। गौरतलब है कि इस मुकाबले में ब्रायन बेनेट ने सिर्फ अपनी बैटिंग स्किल्स ही नहीं, बल्कि फुटबॉल स्किल्स भी दिखाई और एक मौके पर क्रिकेट बॉल को लात मारकर अपना विकेट बचा लिया।
जी हां, ऐसा ही हुआ। दरअसल, ये पूरी घटना जिम्बाब्वे की इनिग के पांचवें ओवर में घटी। भारतीय टीम के लिए ये ओवर तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह करने आए थे जिनकी शुरुआती पांच गेंदों पर ब्रायन बेनेट दो चौके लगाकर 8 रन बटोर चुके थे। ऐसे में अब जसप्रीत बुमराह ने अपने यॉर्कर से ब्रायन बेनेट को टेस्ट करने का फैसला किया।
इसके बाद होना क्या था, बुमराह ने अपने ओवर का आखिरी बॉल फेंकते हुए ब्रायन बेनेट को एक बेहद ही सटीक यॉर्कर मारा। गौर करें कि यहां 22 साल के खिलाड़ी ने कोई हीरोगिरी नहीं दिखाई और बॉल को डिफेंस करके रोक लिया। हालांकि इसके बाद जो हुआ, वो बेहद ही कमाल था। दरअसल, ये बॉल ब्रायन बेनेट के बैट से टकराने के बाद जमीन पर लगा और हवा में उछल गया। ऐसा होता देख ब्रायन बेनेट ने चीते जैसी फुर्ती दिखाई और किसी फुटबॉलर की तरफ गेंद को अपने पैर से मारकर दूर फेंक दिया।
अगर यहां ब्रायन बेनेट बॉल को पैर से नहीं मारते और वो विकेट से टकराकर बेल्स को गिरा देता, तो ऐसे में ब्रायन बेनेट की पारी सिर्फ 17 गेंदों पर 21 रनों के निजी स्कोर पर खत्म हो जाती है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।
टीम इडिया ने 72 रनों से जीता मैच: ये मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जहां जिम्बाब्वे के कैप्टन सिकंदर रज़ा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी। इसके बाद भारतीय टीम ने अभिषेक शर्मा (30 बॉल पर 55 रन), हार्दिक पांड्या (23 बॉल पर नाबाद 50 रन) और तिलक वर्मा (16 बॉल पर नाबाद 44 रन) की पारियों के दम पर 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाए।
Also Read: LIVE Cricket Score
इसके जवाब में जिम्बाब्वे के लिए ब्रायन बेनेट ने 59 बॉल पर नाबाद 97 रन ठोके, लेकिन इसके बावजूद उनकी टीम 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 184 रन ही जोड़ पाई और इस तरह टीम इंडिया ने 72 रनों से ये मुकाबला जीता।