Devdutt Padikkal Dropped Henry Nicholls Catch Video: न्यूजीलैंड के स्टार बल्लेबाज़ हेनरी निकोल्स (Henry Nicholls) ने गुरुवार, 19 दिसंबर को वेलिंगटन टेस्ट के पहले दिन शानदार शतक लगाया और 221 गेंदों पर नाबाद 113 की धमाकेदार पारी खेली। इसी बीच हेनरी निकोल्स को  किस्मत से भी पूरा साथ मिला और देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने उनका बेहद आसान कैच टपका दिया।

ये घटना न्यूजीलैंड की पारी के 74नें ओवर में घटी। हेनरी निकोल्स शतक पूरा कर चुके थे और 102 रनों पर बैटिंग कर रहे थे। ऐसे में प्रसिद्ध कृष्णा ने उन्हें एक तेज रफ्तार शॉर्ट बॉल से टेस्ट किया। प्रसिद्ध ने ये बॉल 135 kph की रफ्तार से फेंकी थी जिस पर निकोल्स ने एक मिस टाइम पुल शॉट खेला।

वो गेंद निकोल्स के बैट के ऊपरी हिस्से से टकराई और हवा में चली गई। इस मौके पर बैकवर्ड स्क्वायर लेग पर देवदत्त पडिक्कल कैच लेने के दौड़े और विकेटकीपर ऋषभ पंत ने भी गेंद की तरफ दौड़ लगा दी। एक कैच पकड़ने के लिए दो खिलाड़ी थे। इसी कारण गलती हुई। पडिक्कल ने ऋषभ को आता देख खुद को रोक लिया। दूसरी तरफ पंत भी ठिठक गए। पडिक्कल ने आखिरी समय में कैच पकड़ने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनकी उंगलियों से छिटक गई।

तो ऐसे शतकवीर हेनरी निकोल्स को एक बड़ा जीवनदार मिला। दूसरी तरफ पडिक्कल ने जिस तरह बेहद आसान कैच टपकाया, उसे देखकर गेंदबाज़ प्रसिद्ध कृष्णा पूरी तरह हैरान रह गए। उन्होंने तो अपने मुंह पर ही हाथ रख लिया। आप नीचे ये वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट का पहला दिन मेजबान न्यूजीलैंड के नाम रहा। उन्हें पहले बैटिंग करने का न्योता मिला था और उन्होने एक समय 70 रन पर ही अपने 5 विकेट खो दिए थे। हालांकि इसके बाद हेनरी निकोल्स और ग्लेन फिलिप्स की जोड़ी ने न्यूजीलैंड की गेम में वापसी कराई। निकोल्स ने 221 गेंदों पर नाबाद 113 रन ठोके। वहीं ग्लेन फिलिप्स ने 182 गेंद खेलकर नाबाद 94 रन बनाए। तो ऐसे न्यूजलैंड ने दिन के खेल पूरे 82 ओवर खेले और 5 विकेट खोकर 243 रन स्कोर बोर्ड पर टांगे।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार