भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला रविवार (27 नवंबर) को हैमिल्टन के सेडन पार्क में खेला गया था जो कि बारिश के कारण रद्द हो चुका है। टी-20 सीरीज के दौरान भी बारिश ने खेल में काफी खलल डाला था और ऐसा ही एक बार फिर देखने को मिला है। दूसरा वनडे मुकाबला रद्द होने के बाद फैंस ने सोशल मीडिया पर कई सारे मीम शेयर करते हुए रिएक्ट किया है।

Advertisement

एक यूजर ने संजू सैमसन के साथ बारिश को जोड़ा। उन्होंने लिखा, 'मैच रिजल्ट = संजू की जीत... ना ही संजू ना ही खेल, भगवान ने रिजल्ट डिसाइड किया।' एक अन्य यूजर ने रिएक्ट करते हुए मज़ेदार ट्वीट किया। उन्होंने लिखा, 'इंडिया + क्रिकेट मैच + न्यूजीलैंड+ बारिश= कभी ना खत्म होने वाली लव स्टोरी' कुछ यूजर्स ऐसे भी हैं जिन्होंने शुभमग गिल, सेंचुरी और बारिश को जोड़कर मीम शेयर किया।

Advertisement

टी-20 सीरीज जीता था इंडिया: वनडे सीरीज से पहले न्यूजीलैंड और इंडिया के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेली गई थी जिसे ब्लू आर्मी ने 1-0 से जीता था। इस सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण बिना एक गेंद डाले रद्द को गया था, वहीं दूसरे मैच में भारत ने 65 रनों से जीत दर्ज की थी। तीसरे मैच में भी बारिश का खलल रहा था जो कि डीएचएस विधी के तहत टाई हो गया था।

मैच का नतीजा: दूसरे वनडे मुकाबले की बात करें तो सेलडर्न पार्क में मेजबानों ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद भारतीय टीम ने 12.5 ओवर में एक विकेट गंवाकर 89 रन बनाए। मैच रद्द होने से पहले बारिश के कारण एक बार खेल 29 ओवर का कर दिया गया था, लेकिन बारिश दोबारा होने के कारण खेल को पूरी तरफ रोकना पड़ा। न्यूजीलैंड की टीम सीरीज में 1-0 से आगे है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार