Glenn Phillips Catch, MPL 2023: ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) दुनियाभर के सबसे बेहतरीन फील्डर में से एक माने जाते हैं। न्यूजीलैंड का यह खिलाड़ी मैदान पर कई बार करिश्माई कैच करके क्रिकेट फैंस को हैरान कर चुका है और एक बार फिर ऐसा ही देखने को मिला। दरअसल, मेजर लीग क्रिकेट 2023 (Major League Cricket 2023) के 11वें मुकाबले में फिलिप्स ने सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स (San Francisco Unicorns) के सलामी बल्लेबाज फिन एलन (Finn Allen) का हैरतअंगेज कैच पकड़ा जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

फिलिप्स का यह कैच यूनिकॉर्न्स की इनिंग के तीसरे ओवर में देखने को मिला। मैदान पर आक्रमक बल्लेबाज फिन एलन बल्लेबाजी कर रहे थे। एलन ने गन गेंदबाज एनरिक नॉर्खिया के खिलाफ बड़ा शॉट खेलने का प्रयास किया, लेकिन यहां वह गेंद पर मिस टाइम कर बैठे।

Advertisement

फिल एलन के बैट से टकराने के बाद अब गेंद हवा में थी जिस पर ग्लेन फिलिप्स ने निगाहें बनाई और कैच लपकने के लिए दौड़े। फिलिप्स उल्टा दौड़ रहे थे और इसी बीच उन्होंने आगे कूदते हुए एक करिश्माई कैच लपक लिया। यही वजह है अब हर कोई फिलिप्स के इस कैच की खूब तारीफ कर रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने वाशिंगटन फ्रीडम के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था जिसके बाद फ्रीडम की टीम ने 20 ओवर में 133 रन बनाए। इसके जवाब में सैन फ्रांसिस्को की टीम 19.5 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 103 रन बनाकर ऑल आउट हुई। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार