Harry Brook Smahsed 30 Runs Against Dunith Wellalage: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच टी20 सीरीज का पहला मुकाबला (ENG vs SL 1st T20) बीते मंगलवार, 15 सितंबर को साउथैम्पटन के द रोज़ बाउल स्टेडियम में खेला गया था जहां इंग्लिश कैप्टन हैरी ब्रूक (Harry Brook) ने महज़ 49 गेंदों पर 10 चौके 6 छक्के लगाकर नाबाद 114 रनों की शानदार शतकीय  पारी खेली। गौरतलब है कि इसी बीच उन्होंने विपक्षी गेंदबाज़ डुनिथ वेलालागे (Dunith Wellalage) को आढ़े हाथ लिया और उन्हें एक ओवर में पूरे 30 रन ठोक दिए।

Advertisement

ये घटना इंग्लैंड के पावरप्ले के पांचवें ओवर में घटी। हैरी ब्रूक, इंग्लिश टीम के सलामी बल्लेबाज़ एन्यूरिन डोनाल्ड के आउट होने के बाद मैदान पर आए थे और पावरप्ले में ज्यादा से रन बनाना चाहते थे। यही वज़ह है उन्होंने लंकाई स्पिनर डुनिथ वेलालागे को टारगेट करने का फैसला किया।

वेलालागे अपना दूसरा ओवर डाल रहे थे जिसकी पहली ही गेंद से हैरी ब्रूक ने बड़े शॉट खेले। उन्होंने सबसे पहले मिड-ऑन के ऊपर से छक्का लगाया और फिर सामने की तरफ लगातार दो चौके लगाए। खास बात है कि हैरी ब्रूक यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने चौथी गेंद पर स्वीप करके छक्का, पांचवी गेंद पर सामने की तरफ छक्का और फिर छठी गेंद पर बैकवर्ड पॉइंट के ऊपर से चौका मारा।

तो ऐसे हैरी ब्रूक ने डुनिथ वेलालागे के एक ओवर से 30 रन ठोक दिए और उन्हें आईना दिखा दिया। इंग्लैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: साउथैम्पटन के मैदान पर श्रीलंका ने टॉस जीतकर इंग्लैंड को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 254 रन बनाए। इंग्लिश टीम के लिए हैरी ब्रूक ने 49 गेंदों पर नाबाद 114 रन ठोके और जोस बटलर ने 44 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में श्रीलंका का एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक तक नहीं बना सका और पूरी टीम 19 ओवर ही मैदान पर टिक पाई। वो 135 रन बनाकर ऑल आउट हुए। तो ऐसे इंग्लैंड ने पहला टी20 119 रनों से जीतकर अपने नाम किया।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार