15 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)। सेंचुरियन टेस्ट मैच में साउथ अफ्रीकी टीम की बढ़त 100 से पार चली गई है। लाइव स्कोर

Advertisement

दूसरी पारी में 2 विकेट जल्द गिरने के बाद साउथ अफ्रीकी टीम के महान दिग्गज एबी डीविलियर्स ने डीन एल्गर के साथ मिलकर पारी को संभाल लिया है। आपको बता दें कि इस समय साउथ अफ्रीकी की धीरे - धीरे बड़ी बढ़त की ओर अग्रसर होने लगी है।

Advertisement

वैसे जब साउथ अफ्रीका की टीम दो विकेट के नुकसान पर 68 रन पर थी तो तभी बारिश की वजह से खेल रोकना पड़ा। आखिर में जब लगभग एक घंटे के विलंब के बाद मैच शुरू हुआ तो पहले ही ओवर में जसप्रीत बुमराह की गेंद पर पार्थिव पटेल और चेतेश्वर पुजारा की गलतफहली के कारण डीन एल्गर कैच आउट होने से चुक गए।

पार्थिव पटेल और पुजारा एक दूसरे को कैच लेने के कहते रहे औऱ गेंद स्लिप एरिया को छकाते हुए चौके के लिए चली गई। कोहली भी दोनों खिलाडियों के इस नाटक को देखकर काफी गुस्सा हो गए।

वैसे आपको बता दें कि टीवी रिप्ले में साफ पता चल रहा था कि डीवन एल्गर का कैच पार्थिव पटेल के लिए था लेकिन पार्थिव पटेल ने खुद को धोखा देते हुए पुजारा की तरफ देखकर इशारा किया कि मैेंने कैच आपको लेने के लिए छोड़ा है।

आज भारत के तरफ से दो बचकानी हरकत हुई है जो फैन्स ही नहीं बल्कि क्रिकेट पंडित भी खफा होते नजर आए हैं। एक हार्दिक पांड्या का गैर जिम्मेदाराना रन आउट होना और दूसरा सीनियर विकेटकीपर पार्थिव पटेल के द्वारा कैच नहीं लेने का नाटक करना।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार