आईपीएल की सबसे सफल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस का पिछला सीजन बेहद ही खराब रहा था। पांच बार खिताब जीतने वाली MI की टीम ने आईपीएल 2022 में महज़ 4 मुकाबले जीते थे। टीम की गेंदबाज़ी काफी कमजोर नज़र आई थी, लेकिन इस बार ऐसा नहीं होने वाला। दरअसल, आईपीएल के आगामी सीजन से पहले मुंबई इंडियंस के लिए अच्छी खबर सामने आई है। MI के स्टार गेंदबाज़ जोफ्रा आर्चर फिट हो चुके हैं और उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

वायरल वीडियो को इंग्लैंड की बार्मी आर्मी ने शेयर किया है। इस वीडियो में जोफ्रा नेट्स में अपना दम दिखाते दिखे हैं। महज़ 6 सेकंड के वीडियो में जोफ्रा रफ्तार से गेंदबाज़ी करते नज़र आए। माना जा रहा है कि अब जोफ्रा अपनी इंजरी से उभर चुके हैं और मैदान पर वापसी को तैयार हैं। उन्होंने अपनी चोट के कारण लंबे समय से इंटरनेशनल क्रिकेट नहीं खेला है।

Advertisement

MI ने 8 करोड़ में किया था शामिल: आईपीएल 2022 के दौरान यह तय था कि जोफ्रा टूर्नामेंट मिस करेंगे। लेकिन इसके बावजूद जहां इंग्लिश गेंदबाज़ ने बड़े टूर्नामेंट में अपना नाम भेजा, वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस ने फ्यूचर को देखते हुए बिना किसी हिचकिचाहट के उन पर 8 करोड़ का इंवेस्ट किया। इस साल मुंबई ने उन्हें आईपीएल मिनी ऑक्शन से पहले रिटेन किया है।

बता दें कि जोफ्रा आर्चर अब तक टी-20 क्रिकेट में कुल 121 मुकाबलों में 153 विकेट चटका चुके हैं। फटाफट क्रिकेट में आर्चर का इकोनॉमी रेट 7.65 का रहा है। यूं तो आर्चर मुख्य रूप से एक गेंदबाज़ हैं, लेकिन वह बल्ले का इस्तेमाल भी भली-भांति करना जानते हैं। आर्चर का स्ट्राइक रेट 147.62 का रहा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार