Mohammad Rizwan Video: पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज़ मोहम्मद रिज़वान (Mohammad Rizwan) ने शुक्रवार, 22 अगस्त को अपना CPL डेब्यू किया जहां वो सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स (St Kitts and Nevis Patriots) की टीम के लिए खेलते हुए बुरी तरह फ्लॉप हुए। गौरतलब है कि अपने CPL  डेब्यू मैच में मोहम्मद रिज़वान सिर्फ 6 बॉल ही मैदान पर टिक पाए और 3 रन बनाकर एक स्पिनर की सीधी गेंद पर क्लीन बोल्ड हो गए।

Advertisement

दरअसल, ये पूरी घटना सेंट किट्स की इनिंग के छठे ओवर में घटी। बारबाडोस रॉयल्स के लिए ये ओवर बाएं हाथ के स्पिनर जोमेल वारिकन करने आए थे जिनकी चौथी गेंद पर मोहम्मद रिज़वान घुटने पर बैठकर स्वीप शॉट खेलने की कोशिश में आउट हुए।

Advertisement

गौरतलब है कि यहां जोमेल वारिकन ने ऑफ स्टंप की लाइन पर पिच करवाते हुए एक बेहद ही धीमा गेंद डाला था जिसे मोहम्मद रिज़वान बिल्कुल भी समझ नहीं सके और यहां चकमा खाते हुए क्लीन बोल्ड हो बैठे। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है जिसे आप भी नीचे देख सकते हो।

बता दें कि मोहम्मद रिज़वान के लिए बीता समय कुछ खास नहीं रहा है और मौजूदा समय में तो वो पाकिस्तान की टी20 टीम में भी अपनी जगह नहीं बना पा रहे हैं। हाल ही में पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी टी20 स्क्वाड घोषित की थी जिसमें भी मोहम्मद रिज़वान का नाम नहीं था। उन्होंने साल 2024 के दिसंबर के महीने में अपने देश के लिए आखिरी टी20 इंटरनेशनल खेला था जिसके बाद से उन्हें वहां जगह नहीं मिली है।

Also Read: LIVE Cricket Score

बात करें अगर CPL 2025 के आठवें मुकाबले के नतीजे की तो वार्नर पार्क के मैदान पर बारबाडोस रॉयल्स की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद सेंट किट्स एंड नेविस पैट्रियट्स की टीम ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 174 रन बनाए। इसके जवाब में बारबाडोस रॉयल्स की टीम सिर्फ 18.2 ओवर ही मैदान पर टिक सकी और 162 रनों पर ऑल आउट होते हुए ये मुकाबला 12 रनों से हार बैठी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार