13 नवंबर। महिला टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय महिला टीम ने कमाल का परफॉर्मेंस अबतक  किया है और अभी तक खेले अपने दोनों मैच जीतने में सफल रही है।

Advertisement

आपको बता दें कि भारतीय महिला टीम ने पहले तो न्यूजीलैंड को 34 रन से पटखनी दी तो वहीं दूसरे मैच में पाकिस्तान महिला टीम को 7 विकेट से पराजित कर लगातार दो जीत दर्ज करने में सफल रही।

गौरतलब है कि पहले मैच में जहां हरमनप्रीत कौर ने शानदार शतकीय पारी खेल भारत को मैच जीताने में सफल रहीं तो वहीं दूसरे मैच में मिताली राज ने अर्धशतकी पारी खेल भारत को जीत दिलाई।

इन सबके अलावा पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान एक ऐसी घटनी घटी जिसने हर किसी का दिल जीत लिया। पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान जब राष्ट्रीय गान खत्म हुआ तभी हरमनप्रीत कौर के साथ खड़ी मैस्कॉट के तौर पर एक छोटी लड़की की तबीयत बिगड़ गई।

जिसके बाद हरमनप्रीत कौर ने उस छोटी सी लड़की को गोद में उठाकर मैदान से बाहर ले जाने लगी। हरमनप्रीत कौर के द्वारा किए गए इस व्यवहार ने पूरे क्रिकेट वर्ल्ड  का दिल जीत लिया।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार