Kl Rahul and Mayank Agarwal: आईपीएल 2022 का 42वां मुकाबला पंजाब किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा था। इस मैच में पंजाब किंग्स की टीम को जीत दर्ज करने के लिए 154 रनों की दरकार थी, ऐसे में कप्तान मयंक अग्रवाल ने पारी की शुरुआत करते हुए विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाज़ी की। मयंक काफी तेजी से रन बना रहे थे, जिस कारण लखनऊ के लिए उन्हें आउट करना काफी जरूरी हो गया था ऐसे में लखनऊ के कप्तान केएल राहुल ने मौर्चा संभाला और हैरतअंगेज कैच लपकते हुए मयंक अग्रवाल को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया।

Advertisement

जी हां, इस मैच में एक बार फिर दो दोस्तों के बीच खूबसूरत जंग देखने को मिली। मयंक अग्रवाल ने अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए पारी की शुरुआत करते हुए 17 बॉल पर दो चौके और दो छक्के की मदद से 25 रन बनाए। जिसके बाद दुष्मंथा चमीरा की बॉल पर केएल राहुल ने मयंक अग्रवाल का शानदार कैच लपकते हुए उनकी पारी पर विराम लगाया। 

Advertisement

ये घटना पंजाब किंग्स के पावरप्ले के 5वें ओवर में घटी। शिखर धवन लखनऊ के गेंदबाज़ों के खिलाफ संघर्ष करते नज़र आ रहे थे जिस वज़ह से मयंक अग्रवाल ने तेजी से रन बनाने शुरू कर दिये। हालांकि इसी बीच वह चमीरा के ओवर की चौथी बॉल पर करारा चौका जड़ने की कोशिश में मिड ऑफ की तरफ शॉट खेल बैठे, जिसके बाद उनके पुराने साथी सलामी बल्लेबाज़ केएल राहुल ने फिटनेस का शानदार प्रदर्शन किया और सटीक छलांग लगाते हुए एक हैरतअंगेज कैच पूरा किया।

बता दें कि केएल राहुल और मयंक अग्रवाल दोनों ही काफी अच्छे दोस्त हैं और पिछले साल तक पंजाब किंग्स के लिए एक साथ सलामी बल्लेबाज़ी कर रहे थे। आईपीएल में केएल राहुल और मयंक अग्रवाल की जोड़ी ने मिलकर काफी सारे रन बनाए हैं, लेकिन इस साल ये दोनों ही दोस्त एक दूसरे के खिलाफ खेलते नज़र आ रहे हैं।      

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार