आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023) का आठवां मुकाबला श्रीलंका और पाकिस्तान (SL vs PAK) के बीच हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां कुसल मेंडिस (Kusal Medis) ने पाकिस्तानी गेंदबाजों का बुरा हाल करके 77 गेंदों पर 14 चौके और 6 छक्के लगाकर 122 रनों की तूफानी शतकीय पारी खेली। इस मैच में कुसल मेंडिस ने पाकिस्तान के किसी भी गेंदबाज़ का लिहाज नहीं किया और सभी के खिलाफ खूब चौके छक्के लगाए।

Advertisement

इसी बीच मेंडिस ने शाहीन शाह अफरीदी को भी नहीं छोड़ा और उनकी आग उगलती गेंदों पर भी एक के बाद एक तीन करारे चौके लगाए। यह घटना श्रीलंका टीम की इनिंग के 25वें ओवर की है। शाहीन के इस ओवर की दूसरी ही गेंद पर मेंडिस ने बैकवर्ड पॉइंट्स के ऊपर कट शॉट खेलकर चौका लगाया था। इसके बाद इसी ओवर की अगली गेंद पर मेंडिस ने थर्ड मैन के ऊपर से चौका बटोरा, लेकिन यहां पाकिस्तानी फील्डिंर के पास कहीं ना कहीं एक कैच पकड़ने का हॉफ चांस था। हालांकि वह कैच को पकड़ नहीं सके।

Advertisement

आपको बता दें कि यहां पर कुसल मेंडिस नहीं रुके और उन्होंने इसके बाद शाहीन की चौथी गेंद जो कि ऑफ साइड की तरफ डिलीवर की गई थी उस पर भी एक बार फिर बैकवर्ड पॉइंट पर लेट कट करके चौका जड़ दिया। मेंडिस का यह शॉट उनकी क्लास दिखा रहा था और यह भी बता रहा था कि वह पाकिस्तानी गेंदबाज़ों की पेस से कतई नहीं घबराते हैं और उनकी ताकत को अपनी ताकत बनाकर खूब रन बना सकते हैं।

Also Read: Live Score

जानकारी के लिए बता दें कि मेंडिस ने इस मैच में  65 गेंदों पर अपना शतक पूरा किया था। यह वनडे वर्ल्ड कप में किसी भी श्रीलंकाई बल्लेबाज द्वारा जड़ा गया सबसे तेज शतक है। इस मामले में उन्होंने पूर्व कप्तान कुमार संगाकारा का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने 2015 वर्ल्ड कप में वेलिंग्टन में हुए मुकाबले में संगाकारा ने इंग्लैंड के खिलाफ 70 गेंदों में शतक बनाया था।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार