Kyle Jamieson Bowled Devdutt Padikkal Video: भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज़ देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) ने वेलिंगटन टेस्ट (NZ vs IND 1st Test) में न्यूजीलैंड के खिलाफ शानदार बैटिंग की और पहली पारी में 175 गेंदों पर 10 चौके लगाकर 80 रन बनाए। एक समय ऐसा लग रहा था कि DDP बड़ा शतक लगाएंगे, लेकिन तभी काइल जेमीसन (Kyle Jamieson) ने उनका दिल तोड़ा और उन्हें बोल्ड करके पवेलियन भेज दिया।

ये घटना भारत की पारी के 83वें ओवर में घटी। देवदत्त पडिक्कल पूरी तरह मैदान पर जम चुके थे और समझदारी से बल्लेबाज़ी करके एक-एक रन जोड़ रहे थे। इसी बीच 6 फीट 8 इंच लंबे काइल जेमीसन ने उन्हें चकमा देने के लिए राउंड द विकेट से बॉल डाली। उनकी गेंद स्टंप्स को टारगेट करके डिलीवर की गई थी जो कि पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आई।

यहां पर ही देवदत्त पडिक्कल से गलती हुई। वो डिफेंस करके बॉल को रोकना चाहते थे, लेकिन उन्होंने गलत साइन पर बैट को रखा। इसी मौके पर गेंद ने उन्हें चकमा दिया और वो सीधा स्टंप्स से टकराई। तो ऐसे काइल जेमीसन ने DDP का दिल तोड़ा और उन्हें शतक से पहले ही वापस पवेलियन भेज दिया। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

मैच का हाल: वेलिंगटन टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने शानदार प्रदर्शन किया है। वो 3 विकेट खोकर 410 रन जोड़ चुके हैं। मैदान पर कैप्टन शुभमन गिल  (105 गेंदों पर 77 रन) और ऋषभ पंत (14 गेंदों पर 5 रन) की जोड़ी मौजूद है। बताते चले भारत ने मेजबान टीम पर 43 रन की बढ़त बना ली है। न्यूजीलैंड टीम पहली पारी में 368 रन पर ऑल आउट हुई थी।

ऐसी है दोनों टीमें

भारत (प्लेइंग XI): केएल राहुल, यशस्वी जायसवाल, देवदत्त पडिक्कल, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, ध्रुव जुरेल, आकाश दीप, अंशुल कंबोज, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड (प्लेइंग XI): टॉम लैथम (कप्तान), डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, रचिन रविंद्र, डेरिल मिचेल, टॉम ब्लंडेल (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, मैट हेनरी, जैकब डफी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार