क्रिकेट के खेल में अंपायर की अहम भूमिका होती है। अंपायर को निष्पक्ष होना चाहिए जो कि किसी भी टीम के झुकाव में ना हो और ना ही वो गलत फैसला दे। हालांकि बीते समय में अंपायरिंग का कद गिरता दिखा है। इसी कड़ी में एक और वीडियो सामने आया है जिसमें लाइव मैच के दौरान एक लेडी अंपायर अपने गलत फैसले को लेकर दादागिरी दिखाती नज़र आईं।

Advertisement

दरअसल, ये घटना शार्लेट एडवर्ड्स कप के एक मैच में घटी। ये मुकाबला सनराइजर्स और सेंट्रल स्पार्क्स के बीच खेला गया था। इसी बीच सनराइजर्स की इनिंग के 17वें ओवर के दौरान सेंट्रल स्पार्क्स की स्पिन बॉलर हान्नाह बाकेर ने बैटर ऐलिस मैक्लिओड को फॉलो करके लेग स्टंप पर बॉल डिलीवर किया।

Advertisement

ये बॉल बैटर को चमका देकर निकल गई और सीधा विकेटकीपर के हाथों में पहुंची। हालांकि यहां दूसरी तरफ लेडी अंपायर ने अपने हाथ खोलकर ये बॉल वाइड करार दे दी। अंपायर का ये फैसला देखकर मैदान पर मौजूद खिलाड़ी हैरान रह गए। फील्डिंग टीम की विकेटकीपर पूरी तरह दंग थी, वहीं बॉलर ने तो अंपायर के फैसले को लेकर उनसे बातचीत भी की। हालांकि इसका उन्हें कोई भी फायदा नहीं हुआ।

Also Read: Live Score

Advertisement

लेडी अंपायर अपनी गलती होने के बावजूद अपने फैसले पर अड़ी रही और उन्होंने ये बॉल वाइड ही रखा। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और फैंस जमकर इस पर रिएक्ट कर रहे हैं। क्रिकेट फैंस लेडी अंपायर को लताड़ रहे हैं और ये कह रहे हैं कि उन्होंने ऐसी घटिया अंपायरिंग कभी नहीं देखी।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार