Marcus Stoinis One Handed Six: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस (Marcus Stoinis) ग्लोबल टी20 लीग (Global T20 Canada) में धमाल मचा रहे हैं। वो इस टूर्नामेंट में सरे जैगुआर्स (Surrey Jaguars) टीम की अगुवाई कर रहे हैं और उन्होंने टोरंटो नेशनल्स (Toronto Nationals) के खिलाफ सातवें मुकाबले में तूफानी अंदाज में 37 बॉल पर 57 रनों की पारी खेली। इसी बीच स्टोइनिस ने इंडियन विस्फोटक विकेटकीपर बैटर ऋषभ पंत (Rishabh Pant) के अंदाज में एक हाथ से छक्का भी मारा।

Advertisement

स्टोइनिस की तूफानी इनिंग का वीडियो खुद ग्लोबल टी20 लीग के इंस्टाग्राम अकाउंट से साझा किया गया है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मार्कस स्टोइनिस ने सनी नाम के तेज गेंदबाज़ को महज़ एक हाथ का इस्तेमाल करते हुए छक्का मारा। जब वो ये शॉट खेल रहे थे तब उनका दाया हाथ बैट से छूट गया था, लेकिन स्टोइनिस के शॉट में इतनी ताकत थी कि बॉल बेहद आसानी से बॉउंड्री के बाहर पहुंच गई।

Advertisement

इतना ही नहीं, स्टोइनिस ने एक हाथ से छक्का जड़ने के अलावा तीन और भी गज़ब के छक्के लगाए। उन्होंने ये सभी छक्के मारते हुए अपनी मसल पावर दिखाई और हर बार छक्का मारते हुए गेंद को स्टेडियम के ही बाहर पहुंचा दिया। यही वजह है स्टोइनिस का ये वीडियो क्रिकेट फैंस को काफी पसंद आ रहा है।

बॉल से भी मार्कस ने मचाया आतंक

बैट से हड़कंप मचाने के बाद मार्कस स्टोइनिस ने अपनी बॉलिंग से भी काफी आतंक मचाया। उन्होंने टीम के लिए अपने कोटे के पूरे चार ओवर डाले जिसमें उन्होंने महज़ 19 रन देकर 3 विकेट झटके। ये जान लीजिए कि स्टोइनिस के 4 ओवर में से एक ओवर मेडन ओवर भी था। स्टोइनिस के गज़ब प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया। वहीं उनकी टीम ने ये मैच भी 80 रनों के बड़े अतंर से जीता।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार