Navin Bidaisee Catch: कैरेबियन प्रीमियर लीग 2026 (CPL 2026) का 23वां मुकाबला सेंट किट्स के वार्नर पार्क में खेला गया था जहां SKN Patriots के खिलाड़ी Navin Bidaisee ने बाउंड्री पर फील्डिंग करते हुए एक बेहद ही हैरतअंगेज फ्लाइंग कैच पकड़ा। ये कैच Barbados Tridents के तूफानी बल्लेबाज़ क्विंटन डी कॉक (Quinton de Kock) का था जो कि सेंचुरी बनाकर आउट हुए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

ये घटना बारबाडोस ट्राइडेंट्स की पारी के 19वें ओवर में घटी। SKN पैट्रियट्स के लिए नसीम शाह गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी दूसरी गेंद पर क्विंटन डी कॉक ने छक्का मारने के इरादे से गेंद को डीप कवर की तरफ मारा। इस पॉजिशन पर SKN के लिए कैरेबियाई खिलाड़ी नविन बिदाईसी तैनात थे जिनकी आंखें गेंद को हवा में देखकर बड़ी हो गई।

इसके बाद होना क्या था, वो तेजी से अपनी बाईं ओर दौड़े और उन्होंने आखिर में एक शानदार डाइव करके कैच लपका। जब उन्होंने ये कैच लिया, तब वो एक समय के लिए पूरी तरह हवा में था। ये एक हैरतअंगेज नज़ारा था। यही वज़ह है फैंस को नविन बिदाईसी का ये कैच खूब पसंद आया है। CPL ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: CPL 2026 के 23वें मुकाबले में SKN पैट्रियट्स ने टॉस जीतकर बारबाडोस ट्राइडेंट्स को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 217 रन बनाए। बारबाडोस के लिए क्विंटन डी कॉक ने शतक लगाया और 57 गेंदों पर 106 रनों की धमाकेदार पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में SKN पैट्रियट्स के लिए जॉनसन चॉर्ल्स ने 45 गेंदों पर 78 रनों की विस्फोटक पारी खेली। वहीं दासुन शनाका (22 गेंदों पर 36 रन), आंद्रे फ्लेचर (08 गेंदों पर नाबाद 22 रन), काइल मेयर्स (27 गेंदों पर 29 रन), जेसन होल्डर (11 गेंदों पर 18 रन) और वानिन्दु हसरंगा (04 गेंदों पर नाबाद 18 रन)ने अहम रन जोड़े। तो ऐसे SKN ने 19.1 ओवर में 4 विकेट खोकर 218 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार