Noor Ahmad Video: साउथ अफ्रीका में SA20 का तीसरा सीजन खेला जा रहा है जहां बीते शनिवार, 1 फरवरी को टूर्नामेंट का 29वां मुकाबला डरबन सुपर जायंट्स और जॉबर्ग सुपर किंग्स के बीच वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग में खेला गया। इस मुकाबले के दौरान अफगानी स्पिनर नूर अहमद (Noor Ahmad) ने बवाल बॉलिंग की और सुपर किंग्स को 3 झटके दिए। इसी बीच नूर ने अपनी करिश्माई बॉलिंग से एक ओवर में विपक्षी टीम के दो विकेट भी निकाले।

Advertisement

नूर ने ये कारनामा जॉबर्ग सुपर किंग्स की इनिंग के 5वें ओवर में करके दिखाया। यहां उन्होंने पावरप्ले के ओवर में फाफ डु प्लेसिस और विहान लुब्बे का बड़ा विकेट झटका। इस ओवर में सबसे पहले उन्होंने विपक्षी कप्तान का फाफ डु प्लेसिस का विकेट चटकाया, जिन्हें नूर ने अपनी पहली ही फिरकी गेंद पर चमका देते हुए बोल्ड किया।

Advertisement

फाफ को आउट करने के बाद नूर यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने ओवर तीसरी बॉल पर विहान लुब्बे को अपना शिकार बनाया। ये बाएं हाथ का खिलाड़ी मैदान पर उतरा ही था और नूर ने उनकी पारी को समाप्त कर दिया। अफगानी बॉलर की घूमती गेंद लुब्बे को समझ नहीं आ रहीं थी, इसी का फायदा उठाते हुए नूर ने एक और करिश्माई बॉल डालते हुए लुब्बे का लेग स्टंप हिला दिया। इस तरह उन्हें ओवर से दो विकेट मिले। ये भी जान लीजिए की ये एक डबल विकेट मेडन ओवर था।

कुल मिलाकर सुपर किंग्स के खिलाफ नूर अहमद काल बनकर सामने आए और उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 25 रन देकर 3 विकेट झटके। उन्होंने फाफ और लुब्बे के अलावा सिबोनेलो मखान्या का भी विकेट झटका। उन्होंने सीजन में 10 मैचों की 9 इनिंग में 6.90 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए।

बात करें अगर इस मुकाबले की तो जोहान्सबर्ग में सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी करने का फैसला किया था जिसके बाद डरबन की टीम ने हेनरिक क्लासेन की 47 बॉल पर नाबाद 76 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 173 रन बनाए। ये मैच बारिश के कारण प्रभावित रहा जिस वजह से सुपर किंग्स के सामने 16 ओवर में 147 रन बनाने का लक्ष्य था। इस टारगेट का पीछा करते हुए सुपर किंग्स की टीम 9 विकेट खोकर 135 रन ही बना सकीं और ये मैच 11 रनों से गंवा बैठी।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार