15 जनवरी, सेंचुरियन (CRICKETNMORE)> हार्दिक पांड्या और विराट कोहली ने संघर्ष करते हुए भारतीय पारी को 200 के पार पहुंचाया। एक और जहां कोहली ने बेमीसाल संघर्ष क्षमता का परिचय देते हुए अपने टेस्ट करियर का 21 वां शतक जमा दिया तो वहीं दूसरी ओर हार्दिक पांड्या खुद की बचकानी गलती से रन आउट हो गए। लाइव स्कोर
आपको बता दें कि रन आउट होने से पहले हार्दिक पांड्या ने 15 रन की पारी खेली और छठे विकेट के लिए 45 रन की बहुमूल्य पार्टनरशिप की। एक समय ऐसा लग रहा था कि पांड्या भी आज अपने टेस्ट करियर में सबसे बेहतरीन पारी खेलेगें लेकिन 68वें ओवर की पहली ही गेंद पर वेरनॉन फिलैंडर के द्वारा रन आउट हो गए।
आपको बता दें कि हार्दिक पांड्या ने अपना विकेट खुद फेंका। क्योंकि जब वेरनॉन फिलैंडर का थ्रो स्टंप पर लगा तो हार्दिक पूरी तरह से क्रिज के अंदर पहुंच गए थे लेकिन पांड्या का बैट और शरीर हवा में था जिसके कारण थर्ड अंपायर ने पांड्या को रन आउट दे दिया।
जिस प्रकार से हार्दिक पांड्या रन आउट हुए उससे कोहली और कोच रवि शास्त्री काफी नाराज दिखाई दिए। सभी जानते हैं कि रन लेते समय जब बल्लेबाज क्रिज के पास पहुंचे तो बैट को धरती पर लगाना चाहिए लेकिन हार्दिक पांड्या बचकानी तरह से रन आउट होकर क्रिकेट फैन्स से लेकर कोहली को काफी नाराज कर दिया है। क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS
देखिए हार्दिक पांड्या हुए बचकानी तरह से रन आउट, कोच और कोहली का निकला गुस्सा