R. Ashwin Angry Video: इंडियन टीम के दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin) मौजूदा समय में तमिलनाडु में TNPL टूर्नामेंट खेल रहे हैं। इस टूर्नामेंट का एलिमिनेटर मैच बीते बुधवार (31 जुलाई) को चेपॉक सुपर गिलिज और डिंडीगुल ड्रैगन्स के बीच NPR कॉलेज क्रिकेट ग्राउंड पर खेला गया था जिसके दौरान अश्विन को अचानक ही भयंकर गुस्सा आ गया और वो अपने ही टीममेट को लाइव मैच में धमकी देते नज़र आए।

Advertisement

भयंकर गुस्सा गए थे अश्विन

Advertisement

दरअसल, ये घटना डिंडीगुल ड्रैगन्स की इनिंग के दौरान घटी। अश्विन की टीम 159 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी जिसके दौरान अश्विन ने नंबर तीन पर बैटिंग करते हुए 35 बॉल पर 57 रन बनाकर टीम को अच्छी शुरुआत दिला दी थी।

अश्विन 13 वें ओवर की दूसरी बॉल पर आउट हो गए थे जिसके बाद मैदान पर बाबा इंद्रजीत बल्लेबाज़ी करने आए। यहां टीम को बड़ा झटका लगा और वो अगली ही बॉल पर शिवम सिंह के साथ खराब तालमेल के कारण जीरो के स्कोर पर रन आउट हो गए। ये घटना देख अश्विन का माथा गर्म हो गया और वो गुस्से से लाल हो गए। आलम ये था कि अश्विन डगआउट पर अपनी सीट से ही उठ गए और इशारों ही इशारों में अपना गुस्सा जाहिर करते दिखे। उन्होंने इशारों ही इशारों में अपने टीममेट को धमकी भी दे दी। यही वजह है अब इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है।

आपको बता दें कि बाबा इंद्रजीत के आउट होने के बाद  ये मैच और भी ज्यादा रोमांचक हो गया। ये मैच आखिरी ओवर की पांचवीं गेंद तक गया जिसके बाद डिंडीगुल ड्रैगन्स की टीम ने एक बॉल और 4 विकेट रहते लक्ष्य हासिल करके जीत प्राप्त की। यानी एलिमिनेटर मैच अश्विन की टीम ने जीत लिया है और अब वो फाइनल में जगह बनाने के लिए कराईकुडी कलई के साथ क्वालीफायर 2 खेलने वाले हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार