Riyan Parag Catch: रियान पराग, एक ऐसा युवा खिलाड़ी जो भारतीय टीम का फ्यूचर माना जाता है, लेकिन बीते समय में रियान को अपने व्यवहार के कारण सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल होना पड़ा है। यही वजह है 21 वर्षीय रियान पराग के काफी सारे हेटर्स बन चुके हैं, लेकिन इमर्जिंग एशिया कप 2023 के सेमीफाइनल में रियान ने भारत के लिए एक ऐसा कैच पकड़ा जिसे देखकर उनके हेटर्स भी उनकी तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पाएंगे।

Advertisement

दरअसल, रियान का यह कैच बांग्लादेश की इनिंग के 32वें ओवर में देखने को मिला। इंडिया के लिए निशांत सिंधु गेंदबाज़ी कर रहे थे, बांग्लादेश के लिए बल्लेबाज़ी पर थे रकीबुल हसन और हसन जॉय। इस ओवर की आखिरी गेंद पर रकीबुल ने रिवर्स स्विप करके रन बटोरने चाहे।

Advertisement

बांग्लादेश का यह बल्लेबाज रिवर्स स्विप खेलने का मन बना चुका था। ऐसे में निशांत सिंधु की आखिरी गेंद पर उन्होंने ऐसा ही किया, लेकिन यहां स्लिप पर खड़े रियान पराग ने बांग्लादेश के बल्लेबाज के इरादे भाप लिये थे। रियान बल्लेबाज को रिवर्स स्विप के लिए बैट को पॉजिशन करता देख चुके थे, ऐसे में उन्होंने तुरंत अपनी जगह बदली और दाई ओर कूदते हुए एक आसान कैच पकड़ लिया।

रियान का यह कैच देखकर बांग्लादेश के बल्लेबाज के होश उड़ गए, क्योंकि यहां वह खुद को अपने ही जाल में फंस चुका था। रियान का कैच उनकी चुस्ती और चुतराई दोनों की ही गवाही दे रहा है जिस वजह है अब हर कोई इस खिलाड़ी की तारीफ कर रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

बात करें अगर इस मुकाबले की बांग्लादेश ने सेमीफाइनल मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाज़ी चुनी थी जिसके बाद भारतीय टीम ने कप्तान धुल की (66) अर्धशतकीय पारी के दम पर 211 रन बनाए। इसके जवाब में बांग्लादेश की टीम महज 34.2 ओवर मैदान पर टिक सकी और सिर्फ 160 रन बनाकर 51 रनों से यह मैच गंवा बैठी। इंडियन टीम के लिए निशांत सिंधु ने 8 ओवर में महज 20 रन देकर 5 विकेट झटके। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार