Rohit Sharma Video: भारत और वेस्टइंडीज (IND vs WI 1st Test) के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला विंडसर पार्क डोमिनिका में खेला जा रहा है जिसमें भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को पहली इनिंग में महज 150 रन बनाकर ऑल आउट किया। इसके बाद पहले दिन का खेल खत्म होने तक रोहित और जायसवाल की जोड़ी ने 80 रनों की मजबूत साझेदारी की।इसी बीच मैदान पर एक घटना ऐसी घटी जब रोहित शर्मा दर्द में दिखे और उनके मुंह से अपशब्द भी निकले।

Advertisement

दरअसल, यह घटना भारतीय इनिंग के 9वें ओवर में घटी। कैरेबियाई गेंदबाज़ के ओवर की दूसरी गेंद पर रोहित शर्मा चमका खाए जिसके बाद वह गेंद हिटमैन के हाथ पर लगकर पीछे की तरफ चली गई। यह एक तेज तर्रार गेंद थी जिसके कारण रोहित दर्द में नज़र आए। इसी बीच हिटमैन के मुंह से अपशब्द निकले जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

बता दें कि डोमिनिका टेस्ट के पहले दिन ईशान किशन का भी एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें वह साथी खिलाड़ी शुभमन गिल को कप्तान रोहित के द्वारा बताई गई जगह पर फील्डिंग करने की नसीहत दे रहे थे। ऐसा इसलिए क्योंकि अक्सर ही रोहित मैदान पर गुस्सा हो जाते हैं और ऐसे में उनके मुंह से साथी खिलाड़ियों के लिए भी गलत शब्द निकल जाते हैं। हालांकि टीम के सभी मेंबर रोहित की आदत को जानते हैं, इसलिए कोई रोहित की बातों को दिल पर लगाकर बुरा नहीं मानता है।

बता करें अगर डोमिनिका टेस्ट की तो दूसरे दिन का खेल शुरू होने पर एक बार फिर यशस्वी जायसवाल (40) और रोहित शर्मा (30) की जोड़ी मैदान पर नज़र आएगी। यह दोनों ही खिलाड़ी भारतीय पारी को आगे बढ़ाएंगे। गौरतलब है कि वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट मुकाबले में भारतीय टेस्ट टीम में कई बदलाव देखने को मिले हैं। टीम में यशस्वी जायसवाल और ईशान किशन को डेब्यू करने का मौका मिला है, वहीं तेज गेंदबाज़ जयदेव उनादकट को भी टीम का हिस्सा बनाया गया है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार