Rohit Sharma Run Out Daryl Mitchell Video: वो कहते हैं ना उम्र सिर्फ एक नंबर है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने ऑकलैंड वनडे (NZ vs IND 1st ODI) में ये कहावत सही साबित कर दी है। हिटमैन ने 39 वर्ष की उम्र में डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) को बेमिसाल फील्डिंग करके रन आउट किया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
ये नज़ारा न्यूजीलैंड की पारी के 22वें ओवर में देखने को मिला। भारतीय टीम के लिए अक्षर पटेल गेंदबाज़ी कर रहे थे जिनकी पहली गेंद पर ग्लेन फिलिप्स ने हल्के हाथ से लेग साइड की तरफ शॉट खेला। वो एक रन चुराना चाहते थे। इसके लिए वो क्रीज से बाहर निकल आए। डेरिल मिचेल ने भी ऐसा ही किया।
कीवी बल्लेबाज़ को एक रन के लिए भागता देख रोहित शर्मा ने भी मिड विकेट से गेंद की तरफ दौड़ लगाई। ये देखकर ग्लेन फिलिप्स घबरा गए। वो एक सेकंड के लिए रुक गए, उन्हें देखकर डेरिल मिचेल ने भी अपनी रफ्तार कम कर ली। इसी मौके पर हिटमैन ने अपनी फिटनेस दिखाई। उन्होंने चीते की रफ्तार से गेंद को लपका और फिर हवा में डाइव करके बॉल सीधा विकेटकीपर केएल राहुल की तरफ थ्रो किया।
हिटमैन का थ्रो एक दम सटीक था। ऐसे में केएल राहुल को बॉल पकड़ने और स्टंप्स उड़ाने में कोई तकलीफ नहीं हुई। तो ऐसे रोहित शर्मा ने दुनिया के सामने एक बार फिर अपनी फिटनेस साबित की और भारतीय टीम को डेरिल मिचेल का विकेट दिलाया। वो 41 गेंदों पर 28 रन बनाकर आउट हुए। आप नीचे मिचेल के विकेट का वीडियो देख सकते हो।
मैच का हाल: ऑकलैंड ODI में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 186 रनों का लक्ष्य रखा है। इसके जवाब में भारत ने 10.5 ओवर में एक विकेट खोकर 54 रन बना लिए हैं। मैदान पर शुभमन गिल (32 गेंदों पर 17 रन) और विराट कोहली (27 गेंदों पर 29 रन) की जोड़ी मौजूद है। फिलहाल बारिश के कारण खेल रोक दिया गया है।
दोनों टीमों की प्लेइंग XI
भारत: रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अक्षर पटेल, अंशुल कंबोज, आकिब नबी, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़।
Also Read: LIVE Cricket Score
न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोलस, डेरिल मिचेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, नाथन स्मिथ, जैकब डफी, ब्लेयर टिकनर।