Sanju Samson Vs Mohammad Nabi: टीम इंडिया के स्टार सलामी बल्लेबाज़ संजू सैमसन (Sanju Samson) ने बीते मंगलवार, 15 सितंबर को अफगानिस्तान के खिलाफ दिल्ली में खेले गए दूसरे टी20 मुकाबले (AFG vs IND 2nd T20) में 22 गेंदों पर 7 चौके 4 छक्के लगाकर 57 रनों की तूफानी अर्धशतकीय पारी खेली। इसी बीच उन्होंने अफगानी टीम के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी (Mohammad Nabi) को भी आईना दिखाया और उनकी चार गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 20 रन ठोके।

Advertisement

संजू ने नबी का नहीं किया लिहाज: ये घटना भारतीय टीम की पारी के पावरप्ले के आखिरी ओवर में घटी। अफगानी कप्तान इब्राहिम जादरान ने ये ओवर डालने के लिए मोहम्मद नबी को बुलाया था जिनकी शुरुआती दो गेंदों पर अभिषेक शर्मा ने एक छक्का लगाया और फिर एक सिंगल लेकर स्ट्राइक संजू सैमसन को दे दी।

इसके बाद ही मैदान पर सैमसन शो देखने को मिला। उन्होंने नबी को तीसरे गेंद पर डीप मिड विकेट के ऊपर से छक्का मारा और फिर मिड ऑफ की तरफ चौका लगा दिया। गौरतलब है कि संजू यहां पर ही नहीं रुके और उन्होंने आखिरी दो गेंदों पर कवर की तरफ चौका और फिर लॉन्ग ऑन की दिशा में छक्का मारा।

तो ऐसे संजू ने नबी की चार गेंदों पर चौके-छक्के की बारिश करके 20 रन ठोके और टीम इंडिया को पावरप्ले के आखिरी ओवर से पूरे 27 रन मिल गए। Sony Sports ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में टीम इंडिया ने टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाज़ी करने का न्योता दिया था जिन्होंने अपनी पारी के 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 159 रन बनाए। अफगानी टीम का एक भी बल्लेबाज़ अर्धशतक नहीं लगा सका। टीम के कैप्टन इब्राहिम जादरान ने 33 गेंदों पर 37 रन बनाकर सबसे बड़ी पारी खेली।

Also Read: LIVE Cricket Score

इसके जवाब में भारत के लिए संजू सैमसन ने 22 गेंदों पर 57 रन ठोके, वहीं अभिषेक शर्मा ने 19 गेंदों पर 39 रन और ईशान किशन ने 23 गेंदों पर नाबाद 38 रन बनाए। श्रेयस ने भी 11 गेंदों पर 11 रन और तिलक वर्मा ने 14 गेंदों पर 15 रनों की पारी खेली। इन्हीं के दम पर भारत ने 14.5 ओवर 160 रनों का लक्ष्य हासिल किया और 7 विकेट से जीत दर्ज की। इसी के साथ उन्होंने सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार