एशिया कप के लिए स्टेज सज चुका है। इस टूर्नामेंट का सबसे बड़ा मुकाबला 28 अगस्त को खेला जाएगा। जी हां, रविवार को भारत और पाकिस्तान की टीम आमने-सामने होगी। इस मैच में सभी की निगाहें विराट कोहली पर रहने वाली है क्योंकि वह लंबे ब्रेक के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी कर रहे हैं, हालांकि इस मुकाबले से पहले पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने एक बड़ा बयान दिया है। दरअसल, विराट अपनी प्राइम फॉर्म में नहीं है जिस वज़ह से पाकिस्तान के क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि अब विराट वो डर पैदा नहीं करते जो पहले किया करते थे, लेकिन शादाब ने सभी को गलत साबित करते हुए प्रेस कॉन्फ्रेंस में साफ कहा विराट आज भी हमें डराते हैं।

Advertisement

पाकिस्तान के उपकप्तान शादाब खान ने मीडिया के साथ बातचीत करते हुए विराट कोहली पर अपनी राय रखी। पत्रकार ने उनसे सवाल करते हुए पूछा- विराट हमेशा से पाकिस्तान के खिलाफ अच्छा करते आए हैं, लेकिन अब उनकी फॉर्म बहुत अच्छी नहीं है। पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ियों ने कहा है कि विराट अब डराते नहीं है। तो आप क्या कहोंगे विराट डराते हैं या नहीं?

Advertisement

पत्रकार का सवाल सुनकर शादाब ने अपना जवाब देते हुए पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर्स को गलत साबित कर दिया। वह मुस्कुराए और जवाब देते हुए बोले, 'जो खेल नहीं रहा उन्हें ऐसा ही लगता है। अभी भी वैसा ही है। जो खेलता नहीं है उन्हें ऐसा ही लगता है कि वो डराते नहीं है। लेकिन वो लेजेंड हैं। विराट काफी बड़े खिलाड़ी वैसे ही काफी डर होता है। हम नहीं चाहते कि विराट हमारे खिलाफ रन बनाए।'

शादाब खान ने विराट को उनकी पुरानी फॉर्म में देखने की इच्छा भी जाहिर की। वह आगे बोले, 'मैं दुआं करता हूं कि वो अच्छा खेले। उनकी फॉर्म अभी भी अच्छी है, लेकिन उन्होंने अपना स्टेंडर्स ऐसा सेट किया है जिससे हमे लगता है कि विराट की फॉर्म खराब है। मैं चाहूंगा कि विराट सेंचुरी बनाए, लेकिन हमारे खिलाफ नहीं किसी ओर टीम के खिलाफ।'

बता दें कि विराट कोहली ने पाकिस्तान के खिलाफ अब तक टी-20 इंटरनेशनल में कुल 7 मुकाबले खेले हैं जिसके दौरान उन्होंने 3 अर्धशतकों के दम पर कुल 311 रन बनाए हैं। पाकिस्तान के खिलाफ विराट का औसत 77.75 और स्ट्राइक रेट 118.25 का है। पाकिस्तान के अगेंस्ट विराट का टी20 क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 78 रन का रहा है।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार