Rishabh Pant Accident: भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज़ ऋषभ पंत शुक्रवार (30 दिसंबर) को कार एक्सिडेंट का शिकार हुए। दिल्ली से अपने घर उत्तराखंड लौटते समय पंत की कार नारसन बॉर्डर पर डिवाइडर से टकरा गई जिसके बाद वह बुरी तरह घायल हो गए। इस दुर्घटना के बाद अब क्रिकेट जगत और क्रिकेट फैंस सोशल मीडिया पर पंत के स्वस्थ होने की प्रार्थना कर रहे हैं। इसी बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें शिखर धवन ऋषभ पंत को एक सलाह देते नज़र आए हैं।

Advertisement

कार धीमे चलाया कर: इस वायरल वीडियो में ऋषभ पंत अपने सीनियर खिलाड़ी शिखर धवन से खुद के लिए कोई सलाह मांगते हैं। ऐसे में शिखर थोड़ा सोचते हैं और फिर ऋषभ पंत की तरफ देखते हुए बोलते हैं, 'तू गाड़ी आराम से चलाया कर।' इसके बाद दोनों खिलाड़ी मुस्कुराते हैं और पंत कहते हैं मैं आपकी सलाह जरूर मानूंगा। यही कारण है अब सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल हो रहा है।

Advertisement

फैंस कर रहे हैं रिएक्ट: इस वीडियो पर फैंस भी रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने शिखर और पंत का वीडियो देखकर कमेंट करते हुए लिखा, 'टीम मेंबर भी यह जानते हैं कि पंत तेज गाड़ी चलाते हैं।' बता दें कि ऋषभ पंत के कार एक्सिडेंट का वीडियो भी सामने आया है जिसमें क्रिकेटर की कार तेजी से डिवाइडर से टकराती नज़र आई है। फैंस का मानना है कि पंत दुर्घटना के दौरान ओवर स्पीडिंग कर रहे थे।

खतरे से बाहर हैं ऋषभ: ताजा खबरों के अनुसार माना जा रहा है कि ऋषभ पंत की चोटों को देखते हुए डॉक्टर्स ने उनकी प्‍लास्टिक सर्जरी करने का फैसला किया है। इस घटना के तुरंत बाद पंत को देहरादून के मैक्स अस्पताल लेकर जाया गया जिसके बाद ताजा खबरों के अनुसार अब उनकी हालत पहले से बेहतर बताई जा रही है। हालांकि ऋषभ पंत के काफी चोट आई है। पंत के सिर पर और पीठ पर चोट के काफी निशान हैं। राहत की बात यह है कि वह खतरे से बाहर हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार