Shreyas Iyer Monstrous Six: भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने हैमिल्टन टी20 (NZ vs IND 5th T20) में 23 गेंदों पर 3 चौके और 4 छक्के लगाकर 50 रनों की तूफानी पारी खेली। इसी बीच उन्होंने कीवी ऑलराउंडर माइकल ब्रेसवेल (Michael Bracewell) को एक बेहद ही लंबा छक्का मारा और गेंद सीधा सेडन पार्क स्टेडियम के बाहर पहुंचा दी।

ये घटना भारतीय पारी के 10वें ओवर में घटी। माइकल ब्रेसवेल अपना दूसरा ओवर करने आए थे जिसकी पहली ही गेंद पर श्रेयस ने उन्हें अटैक किया। सरपंच साहब ने माइकल ब्रेसवेल की ऑफ स्टंप्स के बाहर की गेंद पर जोरदार शॉट मारा और लॉन्ग-ऑन के ऊपर से बॉल को मैदान के बाहर पहुंचाया।

ये एक गगनचुंबी छक्का था जो कि 100 मीटर से भी काफी दूर जाकर गिरा। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आप ये वीडियो नीचे देख सकते हो।

मैच का हाल: हैमिल्टन टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा है। Team India के लिए कैप्टन श्रेयस अय्यर (23 गेंदों पर 50 रन) और ईशान किशन (32 गेंदों पर 61 रन) ने शानदार अर्धशतक पारी खेली है। बताते चले कि खबर लिखे जाने तक न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो गई है। उन्होंने पहले ओवर में बिना कोई विकेट खोए 6 रन बना लिए हैं।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, भुवनेश्वर कुमार, वरुण चक्रवर्ती।

Also Read: LIVE Cricket Score

न्यूजीलैंड: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, एडम मिल्ने, ब्लेयर टिकनर।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार