Shubman Gill Video: भारत और ऑस्ट्रेलिया (IND vs AUS 2nd Test) के बीच एडिलेड में पिंक बॉल टेस्ट खेला जा रहा है जहां टीम इंडिया के यंग बैटर शुभमन गिल (Shubman Gill) पहली इनिंग में 51 बॉल पर 31 रन बनाकर आउट हुए। इसी बीच शुभमन गिल जब मैदान पर संघर्ष कर रहे थे तब वो खुद से इतने नाराज़ हो गए कि उन्होंने लाइव मैच में गंदी गाली दे दी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Advertisement

सोशल मीडिया एक्स पर एक यूजर ने गिल का ये वीडियो साझा किया है जिसमें देखा जा सकता है कि वो स्कॉट बोलैंड की बॉल पर एक शॉट मारने के बाद खुद से ही काफी नाराज हो जाते हैं। ये बॉल सीधा नाथन लियोन के पास जाता है जहां गिल आउट भी हो सकते थे, ऐसे में वो अंग्रेजी में गाली देते हुए खुद पर ही अपना गुस्सा जाहिर करते हैं।

Advertisement

गिल ने बोलैंड के सामने टेके घुटने

गौरतलब है कि एडिलेड टेस्ट में स्कॉट बोलैंड ने शुभमन गिल को अपना शिकार बनाया है। उन्होंने बोलैंड की बॉल पर LBW होकर अपना विकेट गंवाया। आपको बता दें कि ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। स्कॉट बोलैंड के सामने शुभमन गिल की हीरोगिरी नहीं चलती। इस ऑस्ट्रेलियाई पेसर ने गिल को अब तक 28 बॉल पर 10 रन देकर तीन बार पवेलियन का रास्ता दिखाया है।

ऐसी है दोनों टीमें:

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग इलेवन): उस्मान ख्वाजा, नाथन मैकस्वीनी, मार्नस लाबुशेन, स्टीवन स्मिथ, ट्रैविस हेड, मिचेल मार्श, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, स्कॉट बोलैंड।

Advertisement

भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल, विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), नितीश रेड्डी, रविचंद्रन अश्विन, हर्षित राणा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार