भारतीय टी20 टीम के उपकप्तान तिलक वर्मा (Tilak Varma) रोकने का नाम नहीं ले रहे हैं। 21 जून को तिलक की कैप्टेंसी में इंडिया-ए ने श्रीलंका में वनडे ट्राई सीरीज जीती और इसके तुरंत बाद तिलक ने बीते सोमवार, 22 जून को तेलंगाना टी20 लीग (Telangana T20 League) के एक मुकाबले में तूफानी सेंचुरी ठोककर अपनी टीम मेदक फालकन्स (Medak Falcones) को शानदार जीत दिलाई है।

Advertisement

दरअसल, इस मुकाबले में वारंगल वॉरियर्स ने अमन राव की 142 रनों (12 चौके और 13 छक्के) की धमाकेदार शतकीय पारी के दम पर मेदक फालकन्स के सामने 259 रनों का लक्ष्य रखा था जिसका पीछा करते हुए ही तिलक वर्मा ने अपनी पूरी जान झोंक दी और 242.86 की स्ट्राइक रेट से 56 गेंदों पर 136 रनों की पारी खेली।

Advertisement

खास बात ये है कि इस मुकाबले में तिलक ने अपनी इनिंग में 14 चौके और 8 छक्के लगाए। यानी उन्होंने 22 गेंदों पर महज़ बाउंड्री से 104 रन जोड़े। ध्यान देने वाली बात ये है कि वो आखिरी गेंद तक मैदान पर टिके रहे और अपनी टीम को जीत का अंतिम रन दिलाकर ही वापस पवेलियन लौटे। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।

गौरतलब है कि 23 साल के तिलक ने इंटरनेशनल लेवल पर भी अपने प्रदर्शन से काफी प्रभावित किया है, यही वज़ह है उन्हें टी20 इंटरनेशनल टीम का नया उपकप्तान चुना गया है। वो आयरलैंड के खिलाफ शुक्रवार, 26 जून से शुरू होने वाली दो मैचों की टी20 सीरीज से ये जिम्मेदारी संभालेंगे।

आयरलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का पूरा स्क्वाड: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी, प्रसिद्ध कृष्णा।

भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज शेड्यूल

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

26 जून 2026 – पहला टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)
28 जून 2026 – दूसरा टी20I, बेलफास्ट (भारतीय समय अनुसार शाम 6:00 बजे)

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार