Tim David Catch Video: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन (IPL 2026) का पहला क्वालीफायर बीते मंगलवार, 26 मई को धर्मशाला के HPCA स्टेडियम में खेला गया था जहां रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के तूफानी बल्लेबाज़ टिम डेविड (Tim David) अपनी बैटिंग से तो कुछ खास नहीं कर पाए, लेकिन उन्होंने एक बेहद ही शानदार कैच पकड़कर फैंस का दिल जीत लिया। सोशल मीडिया पर उनके कैच का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Advertisement

दरअसल, टिम डेविड का ये कैच गुजरात टाइटंस की इनिंग के 20वें ओवर में देखने को मिला। RCB के लिए ये ओवर स्पिन गेंदबाज़ क्रुणाल पांड्या करने आए थे जिनकी तीसरी गेंद पर मोहम्मद सिराज ने एक खराब शॉट खेला और गेंद को हवा में उठा दिया। ध्यान दें कि सिराज के बैट से टकराने के बाद ये बॉल काफी ऊपर गया था, जिसे देखकर टिम डेविड की आंखें चमक उठी।

Advertisement

ये लंबे कद का खिलाड़ी लॉन्ग ऑन पर तैनात था, हालांकि इसके बावजूद उन्होंने खुद ये कैच पकड़ने का फैसला किया। इसके बाद होना क्या था, उन्होंने बाउंड्री से गेंद की तरफ चीते की रफ्तार से दौड़ लगाई और फिर 30 यार्ड सर्कल के अंदर डाइव करके कैच पकड़ा। IPL ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से टिम डेविड के बवाल कैच का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो।

बात करें अगर साल 2026 के पहले क्वालीफायर मुकाबले की तो इसमें रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कैप्टन रजत पाटीदार की 33 गेंदों पर नाबाद 93 रनों की पारी के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 254 रन बनाए थे जिसके जवाब में गुजरात टाइटंस की टीम 19.3 ओवर ही मैदान पर टिक पाई और 162 रन बनाकर ऑल आउट  हुई। इस तरह RCB ने धर्मशाला में 92 रनों से बड़ी जीत दर्ज की और टूर्नामेंट के फाइनल के लिए अपना टिकट पक्का किया।

Also Read: LIVE Cricket Score

बताते चलें कि आज  IPL 2026 का एलिमिनेटर मुकाबला खेला जाएगा जो कि मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा। जो भी टीम आज जीत हासिल करेगी, वो क्वालीफायर-2 में फाइनल का टिकट प्राप्त करने के लिए गुजरात टाइटंस से टक्कर लेती नज़र आएगी। क्वालीफायर-2 भी मुल्लांपुर के PCA स्टेडियम में खेला जाएगा, जो शुक्रवार, 29 मई को होगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार