ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के दिग्गज बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा (Usman Khawaja) ने गुरुवार, 08 जनवरी को सिडनी क्रिकेट ग्राउंड पर अपने इंटरनेशनल करियर का आखिरी मुकाबला खेला। गौरतलब है कि सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन (AUS vs ENG 5th Test) उस्मान ख्वाजा को इंग्लिश टीम के सभी खिलाड़ियों ने गॉर्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मान दिया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Advertisement

इंग्लिश टीम ने तालियां बजाकर किया स्वागत: सिडनी टेस्ट के पांचवें दिन जैसे ही उस्मान ख्वाजा मैदान पर बल्लेबाज़ी करने आए वैसे ही इंग्लिश टीम के सभी खिलाड़ियों ने तालियां बजाकर उनका स्वागत किया और उन्हें गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया। इस घटना से जुड़ा 55 सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हो। जान लें कि सिर्फ इंग्लिश खिलाड़ियों ने ही नहीं, बल्कि अंपायर्स ने भी उस्मान ख्वाजा को गॉर्ड ऑफ ऑनर दिया और उनके लिए तालियां बजाई।

Advertisement

आखिरी टेस्ट में फ्लॉप हुए ख्वाजा: 39 साल के बाएं हाथ के अनुभवी बल्लेबाज़ उस्मान ख्वाजा अपने करियर के आखिरी इंटरनेशनल मैच में बुरी तरह फ्लॉप रहे और सिडनी टेस्ट की दो इनिंग में सिर्फ 23 रन ही जोड़ पाए। यहां उन्होंने अपनी पहली इनिंग में 49 गेंदों पर 17 रन बनाए और दूसरी इनिंग में 7 गेंदों पर सिर्फ 6 रन जोड़े। बताते चलें कि पूरी एशेज सीरीज 2025-26 में ही उस्मान ख्वाजा ने औसत प्रदर्शन किया और चार मैचों की 7 इनिंग में 25.14 की औसत से सिर्फ 176 रन जोड़े।

ऐसा रहा इंटरनेशनल करियर: पाकिस्तान मूल के उस्मान ख्वाजा ऑस्ट्रेलिया के लिए एक कामयाब टेस्ट खिलाड़ी रहे। उन्होंने अपने करियर में 88 टेस्ट खेल हैं जिसकी 159 पारियों में उन्होंने 42.95 की औसत से 6229 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 16 सेंचुरी और 28 हाफ सेंचुरी ठोकी। इसके अलावा उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए 40 वनडे में 1554 रन और 9 टी20 मैचों में 241 रन बनाए।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया ने जीता मैच: सिडनी टेस्ट में इंग्लैंड के कैप्टन बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी थी जिसके बाद उनकी पूरी टीम पहली इनिंग में 384 और दूसरी इनिंग में 342 रन बनाकर ऑल आउट हुई। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली इनिंग में 567 रन बनाए और दूसरी इनिंग में सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर 160 रनों का लक्ष्य हासिल करके मुकाबला जीता। एक बार फिर बता दें कि इसी के साथ उन्होंने एशेज सीरीज 4-1 से जीतकर अपने नाम की है। 

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार