4 मार्च। जसप्रीत बुमराह इस समय वर्ल्ड के नंबर वन गेंदबाज के तौर पर जाने जा रहे हैं। जिस अंदाज में उन्होंने तीनों फॉर्मेट में कमाल की गेंदबाजी कर धमाल मचाया है उसने हर किसी को चकित कर दिया है।

Advertisement

जसप्रीत बुमराह जहां डेथ ओवरों में अपनी सटीक गेंदबाजों के लिए मुसीबत पैदा करने में सफल रहते हैं तो वहीं दूसरी ओर अपनी अलग तरह की गेंदबाजी एक्शन के लिए फैन्स के बीच सुर्खियां बटोर पाने में सफल रहते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन इस समय वर्ल्ड क्रिकेट में काफी पॉपुलर हैं और हांगकांग में खेले गए अंडर 13 क्रिकेट लीग में एक युवा गेंदबाज ने बुमराह की गेंदबाजी एक्शन की नकल उतारकर गेंदबाजी की है जो सोशल साइट्स पर काफी वायरल हो रहा है।

हांगकांग क्रिकेट ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट की है जिसमें युवा गेंदबाज बिल्कुल जसप्रीत बुमराह की गेंदबाजी एक्शन में गेंदबाजी करते हुए नजर आ रहा है।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार