नागपुर, 2 अक्टूबर (CRICKETNMORE)| भारत के खिलाफ खेली गई पांच वनडे मैचों की सीरीज में 4-1 से मात खाने के बाद ऑस्ट्रेलियाई कप्तान स्टीव स्मिथ का कहना है कि उनकी टीम हार की हकदार थी।  स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम को अगली सीरीज से अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। 

Advertisement

सीरीज के पांचवें और आखिरी मैच में भारत ने रविवार को विदर्भ क्रिकेट संघ स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया को सात विकेट से मात दी। ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने 243 रनों का आसान सा लक्ष्य रखा था जिसे मेजबान टीम ने 42.5 ओवरों में रोहित शर्मा (125) के शतक और अजिंक्य रहाणे (61) की बेहतरीन पारियों के दम पर हासिल कर लिया। 

ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज में बेंगुलरू में खेला चौथा वनडे ही जीत सकी।   IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

Advertisement

पांचवें मैच में मिली हार को लेकर स्मिथ का मानना है कि उनकी टीम ने 50-60 रन कम बनाए। 

मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में स्मिथ ने कहा, "इस विकेट पर 300 का स्कोर शायद अच्छा होता। हमारे शीर्ष-4 बल्लेबाजों में से किसी एक को बड़ा स्कोर करना था। हमने एक बार फिर लगातार अंतराल पर विकेट खोए। इस सीरीज के बाद कुछ चीजों में सुधार करना होगा और यहां से निरंतर अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करनी होगी। जिस तरह हम खेलना चाहते हैं उसमें संतुलन लाने और लगातार अच्छा प्रदर्शन की जरूरत है। भारत ने हमें पूरी तरह से बाहर ही रखा और हम सीरीज हारने के हकदार थे।" IN PICS: दिनेश कार्तिक की वाइफ है बला की खूबसूरत, जरूर देखें

उन्होंने कहा, "भारत में कई खिलाड़ियों ने काफी क्रिकेट खेली है। हम इसे बहाना नहीं बना सकते कि हमने यहां कम क्रिकेट खेली है। अभी भी कोशिश करने और सकारत्मक रहने की जरूरत है। भारतीय टीम काफी अच्छी है। उनके पास अच्छा संतुलन है।"

वनडे सीरीज के बाद ऑस्ट्रेलिया को भारत में तीन टी-20 मैचों की सीरीज भी खेलनी है। 

इस पर स्मिथ ने कहा, "टी-20 सीरीज शुरू होने तक हमारे पास लगभग छह दिन हैं। हम ट्रॉफी के साथ स्वदेश लौटना चाहते हैं।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार