टॉनटन, 30 जून (CRICKETNMORE)| महिला वर्ल्ड कप में लगातार दो मैचों में बेहतरीन जीत दर्ज करने के बाद भी भारतीय टीम की कप्तान मिताली राज को लगता है कि टीम को अपनी फील्डिंग में सुधार करने की जरूरत है। 

Advertisement

भारत ने गुरुवार को अपने दूसरे मैच में विंडीज को सात विकेट से मात दी। भारतीय गेंदबाजों ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए वेस्टइंडीज को निर्धारित 50 ओवरों में आठ विकेट पर 183 रनों से आगे नहीं जाने दिया और फिर स्मृति मंधाना की नाबाद 106 रनों की पारी की बदौलत सात विकेट से मैच अपने नाम किया। 

Advertisement

मैच के बाद मिताली ने कहा, "टीम ने जिस तरह का प्रदर्शन किया उससे मैं बेहद खुश हूं। हालांकि फील्डिंग में हमने कुछ कैच छोड़े। मंधाना ने अच्छी बल्लेबाजी की। जब मैंने टॉस जीतकर गेंजबाजी चुनी तो उम्मीद थी कि तेज गेंदबाज स्थिति का अच्छा फायदा उठाएंगी लेकिन ऐसा नहीं हुआ और बाद में स्पिनरों ने हमारी मैच में वापसी कराई।"

मैच में 46 रनों की पारी खेलने वाली कप्तान ने कहा, "हमें अपनी कैचिंग और फील्डिंग पर काम करने की जरूरत है। यह बेहद अहम चीज है जिससे मैच जीते जा सकते हैं।"  IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारत ने 33 रनों पर ही अपने दो विकेट खो दिए थे, लेकिन इसके बाद मंधाना और मिताली ने तीसरे विकेट के लिए 108 रनों की साझेदारी कर टीम को जीत के करीब पहुंचाया। 

इस पर मिताली ने कहा, "शुरुआती दो विकेट खोने के बाद हमें साझेदारी की जरूरत थी। इसलिए हम दोनों के लिए जरूरी था कि हम विकेट पर खड़ी रहें। मैंने स्मृति से कहा था कि कोई भी खराब शॉट नहीं खेलना है क्योंकि इस मोड़ पर एक और विकेट का गिरना खतरनाक हो सकता है।"

Advertisement

भारत ने अपने पहले मैच में मेजबान इंग्लैंड को मात दी थी। अगले मैच में उसका सामना पाकिस्तान से दो जुलाई को होगा। IN PICS:क्रिकेटर मनोज तिवारी की वाइफ है बला की खूबसूरत देखकर दिल धड़क जाएगा आपका  

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार