मुंबई, 19 जुलाई (CRICKETNMORE)| भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के वरिष्ठ अधिकारी और इंडियन प्रीमियर लीग (आीपीएल) के चेयरमैन राजीव शुक्ला ने सोमवार को कहा कि बीसीसीआई सुधारों पर दिए गए सुप्रीम कोर्ट के फैसला का सम्मान करता है और लोढ़ा समिति की सिफारिशों को लागू करने पर काम करेगा। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बीसीसीआई में सुधार पर राय देने के लिए गठित लोढ़ा समिति की अहम सिफारिशों को स्वीकार कर लिया, जिसमें मंत्रियों, नौकरशाहों और 70 की आयु से अधिक आय के लोगों पर बीसीसीआई सदस्य बनने पर रोक लगाने की सिफारिश शामिल है। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर 360 एबी डी विलियर्स को लेकर आई बुरी खबर

Advertisement

लोढ़ा समिति ने हालांकि बीसीसीआई को सूचना के अधिकार के तहत लाने का फैसला संसद पर छोड़ दिया है।

Advertisement

शुक्ला ने एक समाचार चैनल से कहा, "हम सुप्रीम अदालत के फैसले का सम्मान करते हैं। हम इस पर विचार करेंगे कि लोढ़ा समिति की सिफारिशों को किस तरह लागू किया जा सकता है।" 

पूर्व खिलाड़ी बिशन सिंह बेदी और कीर्ति आजाद ने भी सुप्रीम अदालत के फैसले के प्रति समर्थन जाहिर किया। ये भी पढ़ें: एबी डी विलियर्स के शॉट पर मैदान में हुआ बड़ा हादसा, हॉस्पिटल पहुंचा ये खिलाड़ी

बेदी ने सोमवार को ट्वीट किया, "हम सभी को सुप्रीम कोर्ट का फैसला शिष्टता और सहजता के साथ स्वकार कर लेना चाहिए। आखिरकार किसी व्यक्ति विशेष या राजनेता से बढ़कर यह भारतीय क्रिकेट के हित के लिए है।"

आजाद ने ट्वीट किया, "मेरी बात सही साबित हुई, सुप्रीम कोर्ट ने लोढ़ा समिति की सिफारिशों को स्वीकार कर लिया। अब डीडीसीए और बीसीसीआई के खिलाफ मेरे अगले कदम का इंतजार कीजिए।"

Advertisement

प्रधान न्यायाधीश न्यायमूर्ति टी. एस. ठाकुर और न्यायमूर्ति एफ. एम. आई. कलीफुल्लाह की पीठ ने इसके अलावा बीसीसीआई की उस याचिका को भी खारिज कर दिया, जिसमें लोढ़ा समिति की एक राज्य के लिए एक मत वाली सिफारिश को चुनौती दी गई थी।

बीसीसीआई का कहना था कि महाराष्ट्र जैसे राज्यों, जहां एक से अधिक क्रिकेट संघ हैं, उन्हें तार्किक आधार पर अधिक मत का अधिकार मिलना चाहिए।

गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले से बीसीसीआई में मौजूद कुछ शीर्ष अधिकारियों को पद छोड़ना पड़ सकता है और बोर्ड अध्यक्ष अनुराग ठाकुर भी इसमें शामिल हैं। अनुराग हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के भी अध्यक्ष हैं।

Advertisement

अदालत के फैसले से प्रभावित होने वाले अन्य सदस्यों में बोर्ड सचिव अजय शिरके, कोषाध्यक्ष अनिरुद्ध चौधरी और संयुक्त सचिव अमिताभ चौधरी। तीनों अधिकारियों को अपने-अपने राज्य क्रिकेट संघों का पद छोड़ना पड़ सकता है।

बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शरद पवार और एन. श्रीनिवासन को भी भविष्य में अध्यक्ष पद हासिल करने का सपना त्यागना पड़ेगा, क्योंकि दोनों ही 70 की आयु पार कर चुके हैं।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार